खालसा कॉलेज गढ़शंकर का बीएससी बीएड तथा बीए बीएड के सातवें सेमेस्टर का परिणाम रहा शानदार 

by
गढ़शंकर, 21 मई: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में एजुकेशन विभाग में चल रहे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बीएससी बीएड तथा बीए बीएड के सातवें सेमेस्टर के परिणाम शानदार रहे। प्रिंसिपल डॉक्टर अमनदीप हीरा ने परिणाम संबंधी जानकारी देते बताया कि बीएससी बेड तथा बीए बीएड सातवें सेमेस्टर के परिणाम 100 फीसदी रहे। उन्होंने बताया कि बीएससी बेड सातवें सेमेस्टर के परिणाम में दीक्षा रानी ने 90.14 फीसदी अंक लेकर प्रथम स्थान, अंकित राणा ने 88. 57 फ़ीसदी अंक लेकर द्वितीय स्थान, रमनदीप कौर ने 87.28 फ़ीसदी अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार बीए बीएड सातवें सेमेस्टर के परिणाम में छात्राएं दिव्या राणा ने 81.2 फ़ीसदी अंक लेकर कक्षा में प्रथम, नवदीप कौर ने 79.8 फ़ीसदी अंक लेकर द्वितीय तथा तरनजीत कौर ने 79.7 फ़ीसदी अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल डॉक्टर अमनदीप हीरा ने शानदार परिणाम के लिए विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा स्टाफ को बधाई दी और विद्यार्थियों को भविष्य में और प्राप्तियों के लिए प्रोत्साहित किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

इंद्रजीत चौधरी द्वारा लिखित अंग्रेजी कविताओं की पुस्तक “द रेन ऑफ लाइफ” का लोकार्पण हुआ

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिक्षक दिवस के अवसर पर संस्कृति संरक्षण सोसायटी, होशियारपुर द्वारा चौधरी रेस्टोरेंट में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सोसायटी के सदस्य इंद्रजीत चौधरी द्वारा लिखित अंग्रेजी कविताओं की...
Uncategorized , पंजाब

सतविंदर हीरा जी का जबलपुर में भव्य स्वागत, बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया समाजिक एकता का आह्वान

जबलपुर/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  मध्य प्रदेश ऑल इंडिया आदि धर्म मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सतविंदर हीरा जी का जबलपुर पहुंचने पर स्थानीय साध-संगत द्वारा उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। शहर में प्रवेश करते ही उन्हें...
article-image
पंजाब

श्रमिक किसान संगठन ने मार्च पश्चात डिप्टी स्पीकर रौड़ी को ज्ञापन सौंपा

गढ़शंकर :8 अगस्त : श्रमिक किसान यूनियन के आह्वान पर पानी के मुद्दे पर राज्य स्तर पर विधायकों और मंत्रियों को मांग पत्र देने के आह्वान तहत आज संगठन की गढ़शंकर शाखा ने मोटरसाइकिल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

आतंकवादियों की भर्ती, फंडिंग और समर्थन करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश : आंतकवादी प्रभप्रीत सिंह सिद्धू को दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे से गिरफ्तार

अमृतसर: आतंकवाद के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के दौरान स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर ने आतंकवादियों की भर्ती, फंडिंग और समर्थन करने वाले एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए जर्मनी स्थित ऑपरेटर प्रभप्रीत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!