पूर्व प्रधानमंत्री को उनकी पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने श्रद्धांजलि की अर्पित : राजीव गांधी के विजन को लागू कर रही है राज्य सरकारः मुख्यमंत्री

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सद्भावना चौक छोटा शिमला में राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
May be an image of 1 person
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए राजीव गांधी के विजन को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्व प्रधानमंत्री के महान योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन बलिदान किया और भारत की प्रगति को गति देने वाली कई परिवर्तनकारी पहलों की नींव रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति का मजबूत आधार रखा, जिसके सकारात्मक परिणाम वर्तमान पीढ़ी को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने संविधान में संशोधन करके पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया।
May be an image of 10 people and dais
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल योजना शुरू की है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं और अन्य बुनियादी ढांचे के साथ यह स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना भी क्रियान्वित कर रही है, जिसके तहत युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने के लिए 50 प्रतिशत अनुदान भी दिया जा रहा है।
May be an image of 8 people and dais
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता और देश की अखंडता की शपथ भी दिलाई।
इसके पश्चात, उन्होंने हिमाचल प्रदेश सचिवालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, विधायक विवेक शर्मा, राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र श्याम, कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा और अन्य गणमान्य ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

ड्राइविंग लाइसेंस टैस्ट 30 मार्च को

ऊना : एसडीएम ऊना ने जानकारी दी है कि 23 मार्च को वारिष के चलते रद्द किये गये ड्राइविंग लाइसेंस टैस्ट को अब 30 मार्च को प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजीव गांधी स्टार्टअप योजना चरण-दो में युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार: बाली

  · धर्मशाला 08 जनवरी। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में युवाओं को सशक्त बनाने व स्वच्छ ऊर्जा पहल को आगे बढ़ाने के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चम्बा में कॉलेज छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला, सैलून में काम करने वाला होशियारपुर निवासी युवक गिरफ्तार

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के शांत माने जाने वाले जिला चंबा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चंबा शहर में शनिवार को एक कालेज छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केरल का नाम अब ‘केरलम’ : सेवा तीर्थ में केंद्र सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग

12 हजार करोड़ से ज्यादा के फैसले किए गए मंजूरएएम नाथ। नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज मंगलवार को केंद्र सरकार की कैबिनेट मीटिंग हुई। खास बात ये है कि...
Translate »
error: Content is protected !!