राहुल गांधी ने सोमवार देर रात अमृतसर में दरबार साहिब में माथा टेका : सुबह सूरज निकलने से पहले अमृतसर से वापस गए लौट

by

अमृतसर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार देररात अमृतसर में दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे। वह सुबह सूरज निकलने से पहले अमृतसर से वापस लौट गए। पंजाब के चार विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। इससे पहले राहुल गांधी का दौरा कांग्रेसियों के लिए अहम माना जा रहा था, लेकिन वह यहां किसी से नहीं मिले।

राहुल गांधी रांची से अमृतसर देररात पहुंचे। सांसद गुरजीत सिंह औजला, पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद इन नेताओं के साथ वह दरबार साहिब पहुंचे। यहां माथा टेकने के बाद राहुल ने पानी पिलाने और बर्तन साफ करने की सेवा की। कुछ देर के लिए वह जोड़ा घर भी गए। जोड़ा घर में उन्होंने श्रद्धालुओं के जूते संभाले। इसके बाद राहुल गांधी एक अन्य कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

दरबार साहिब में उनके वीआईपी दर्शन कराए जाने को लेकर एक महिला ने हंगामा भी किया। महिला ने आरोप लगाया कि लाइन में लगे लोगों को एक तरफ करके राहुल को आगे ले जाकर दर्शन कराए गए। गोल्डन टेंपल में इस तरह दर्शन की परंपरा नहीं है। इससे पहले राहुल गांधी पिछले साल 2 अक्टूबर को गोल्डन टेंपल आए थे। वह तीन दिन रुके थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना तथा इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के 257 नए लाभार्थी चिन्हित : कमल किशोर शर्मा

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शामिल करने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना सहित समस्त कल्याणकारी योजनाओं का लाभ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज भवन पर हमला सोची समझी साजिश, लगाम लगाए मुख्यमंत्री- रिज मैदान पर अराजक तत्वों का उपद्रव शर्मनाक एवं दुर्भाग्यपूर्ण : जयराम ठाकुर

बंजार के तांदी में हुए अग्निकांड पर सरकार का रवैया शर्मनाक – जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अब सरकार द्वारा राज...
हिमाचल प्रदेश

सत्ती करेंगे जिला स्तरीय महिला दिवस कार्यक्रम में ‘संबल’ व नव ‘जीवन’ योजना का शुभारंभ

8 मार्च को राजकीय महाविद्यालय कोटला खुर्द में आयोजित किया जाएगा समारोह ऊना – 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय कोटला खुर्द में प्रातः 10 बजे...
पंजाब

दीए तले अंधेरा….गढ़शंकर तहसील कार्यलय में लगी सेनिटाइजर मशीन में सेनिटाइजर ही नही जबकि एसडीएम कार्यालय में चल रहे सुविधा केंद्र में तो सेनेटाइजर मशीन ही नही

 गढ़शंकर – होशियारपुर जिले में सबसे पहले कोरोना सक्रमण की दस्तक गढ़शंकर ब्लाक के मोरांवाली गांव में हुई थी यहां के हरभजन सिंह को अपनी जान गवानी पड़ी थी इसको देखते हुए इस ब्लाक...
Translate »
error: Content is protected !!