राहुल गांधी मलेशिया घूम रहे …आम आदमी पार्टी ने बोला हमला

by

नई दिल्ली : काग्रेस और आम आदमी पार्टी  के रिश्तों में तल्खी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के साथ ही पार्टी के कई नेता कांग्रेस पर हमलावर हैं.इस बीच आप ने राहुल गांधी के मलेशिया दौरे पर सवाल उठाया है। पार्टी का कहना है कि जब पंजाब बाढ़ से जूझ रहा है, तब कांग्रेस नेता विदेश घूम रहे हैं।

आप के मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने राहुल गांधी की मलेशिया यात्रा की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें उन्होंने तंज करते हुए कहा ‘पंजाब में चुनाव होगा तो ये इंसान वोट मांगने पहुंच जाएगा लेकिन आज पंजाब बाढ़ से जूझ रहा है तो ये जनाब मलेशिया घूम रहे हैं?’. ढांडा के इस बयान से आप और कांग्रेस के रिश्तों में दरार और भी गहरी होती नजर आ रही है, साथ ही विपक्षी एकता पर भी सवाल खड़े कर दिए है।

वहीं पंजाब की बात करें तो लगातार बारिश और बाढ़ ने सूबे के हालात बेहद खराब कर दिए हैं। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है ।  राज्य के कई जिलों में गांव डूबे हुए हैं. बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है, जबकि 1.75 लाख हेक्टेयर जमीन पर खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं. लाखों लोग बेघर हो गए हैं। राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई. NDRF, BSF, सेना, पंजाब पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें लगातार राहत बचाव कार्यों में लगी हुई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ….दिल्ली कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ ने आलोचकों को दिया जवाब

NEET पेपर लीक आंदोलन पर पुराने बयान को लेकर तोड़ी चुप्पी, CJP के अभिजीत दिपके ने भी सोशल मीडिया पर दिया सकारात्मक जवाब नई दिल्ली। पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने 30 अक्टूबर...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में 6 अहम बिल पास, जनता को मिलेगा सीधा लाभ

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आज संपन्न हो गया। सत्र का आयोजन प्रदेश में आई बाढ़ की स्थिति और उससे जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए किया गया था। सत्र के...
article-image
पंजाब

इलाके में बिक रहे नशीले पदार्थो की जांच केंद्रीय एजेंसी से करवाये जाने की मांग करेंगे : डॉ. सुभाष शर्मा।

गढ़शंकर, 17 अक्तूबर :  हम गढ़शंकर हलके और पंजाब में चल रहे नशे के गंदे कारोबार की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से करवाने की सिफारिश की मांग करेंगे ताकि पंजाब के युवाओं को इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में 2 जासूस गिरफ्तार…..सीमा पार भेज रहे थे सैन्य ठिकानों की तस्वीरें

अमृतसर : पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को सेना की छावनियों और एयरबेस से जुड़ी संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें लीक करने के आरोप...
Translate »
error: Content is protected !!