रिज पर आधुनिक हिमाचल निर्माता के रूप में पहचान बनाने वाले वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी

by

शिमला, 8 जुलाई
हिमाचल प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की रिज पर भव्य प्रतिमा बनाई जाएगी। शिमला ग्रामीण से विधायक एवं कांग्रेस महासचिव विक्रमादित्य सिंह कि प्रतिमा बनाने के लिए प्रदेश के हर क्षेत्र व ब्लाक स्तर पर जाकर मिट्टी व लोहा इकट्ठा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही रिज पर आधुनिक हिमाचल निर्माता के रूप में पहचान बनाने वाले वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता संकल्प ले रहे हैं कि वीरभद्र सिंह के दिखाए हुए रास्ते पर आगे चला जाए और बिना भेदभाव के प्रदेश का समान विकास किया जाए। इससे पहले कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में वीरभद्र सिंह को उनकी पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, विधायक एमएल ब्राक्टा, विक्रमादित्य सिंह समेत कई बड़े कांग्रेस नेता मौजूद रहें।

गेयटी थियेटर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा
वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर शिमला के गेयटी थियेटर में दोपहर बाद सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें सभी धर्मों के लोगों ने वीरभद्र सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस, भाजपा, माकपा के ज्यादातर बड़े नेता और शहर की जनता गेयटी थियेटर में मौजूद रही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम माह में कम से कम दो पटवार वृतों का निरीक्षण करें: डीसी राघव शर्मा

राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिये निर्देश ऊना : 16 फरवरी: उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां डीआरडीए सभागार में जिला ऊना के राजस्व अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एससी-एसटी, अल्पसंख्यकों, दिव्यांगों और सफाई कर्मियों को करें लाभान्वित : 6 अलग-अलग समितियों की बैठकों में डीसी अमरजीत सिंह ने दिए निर्देश

एससी-एसटी अत्याचार के मामलों की जांच और अभियोजन में न हो विलंब कार्यालयों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर दिव्यांगों को मिलें सभी सुविधाएं एएम नाथ। हमीरपुर 29 दिसंबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने विभागीय अधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बढ़ते राजस्व व राजकोषीय घाटे से दबाव में हिमाचल की अर्थव्यवस्था : अर्थव्यवस्था को दबाव से निकालने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास करने की जरूरत

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था दबाव में है। बढ़ते राजस्व व राजकोषीय घाटे के साथ-साथ पेंशन व उपदानों पर होने वाले खर्च पर बढ़ोतरी होने से अर्थव्यवस्था पर दबाव और बढ़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सराज में अब तक की सबसे बड़ी त्रासदी, केंद्र से मांगी मदद : जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर ने बाढ़ प्रभावित कुकलाह और बगस्याड का किया दौरा प्रभावितों को चौबीस घंटे और रियायती दरों पर दी जाए रोपवे की सुविधा आपदा प्रभावित क्षेत्र कुकलाह का दौरा करने के बाद जयराम...
Translate »
error: Content is protected !!