रिज मैदान पर 19 और 20 जून को विशाल नगर कीर्तन :गुरु तेग बहादुर साहिब के 400वें प्रकाश पर्व पर

by

शिमला :
हिमाचल प्रदेश के शिमला में गुरु सिंह सभा व प्रदेश सरकार द्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब के 400वें प्रकाश पर्व पर रिज मैदान पर 19 और 20 जून को विशाल नगर कीर्तन आयोजित किया जाएगा। 19 जून को दोपहर 1 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में पांच प्यारों की अगुवाई में यात्रा इंदिरा गांधी खेल परिसर से माल रोड होते हुए रिज मैदान पर पहुंचेगी। रिज पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गुरु ग्रंथ साहिब का स्वागत करेंगे।
गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष जसविन्द्र सिंह ने कहा कि सभा पदम देव परिसर में लंगर का आयोजन करेगी। जिसमें दो दिन तक 50 हजार लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था रहेगी। हिमाचल के अन्य जिलों के लिए 25 बसें लगाई गई हैं एवं शब्द कीर्तन के लिए विशेष जत्थे बुलाए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा मार्ग पर DC ने किया हड़सर से दुनाली पुल तक का निरीक्षण : क्षतिग्रस्त स्थानों को शीघ्र दुरुस्त करने के दिए लोकनिर्माण विभाग को निर्देश

यात्रा के दौरान आवश्यक सावधानी बरतें यात्री : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने मणिमहेश यात्रा मार्ग पर हड़सर से दुनाली पुल तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया तथा हाल...
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में आउटसोर्स भर्तियों पर हाईकोर्ट की रोक, स्वास्थ्य व वित्त सचिव तलब

‘चोर दरवाजे’ से भर्ती नहीं चलेगी: हाईकोर्ट ने आउटसोर्स नियुक्तियों पर लगाई रोक 17 हजार से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों पर कोर्ट की नजर, सरकार से मांगा जवाब एएम नाथ।शिमला :  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवाओं की अचानक क्यों हो रही मौत?… रिसर्च में AIMS ने कर दिया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: भारत में युवाओं की अचानक मौत एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है। चिंता की बात यह है कि 20 से 40 वर्ष की उम्र के बिल्कुल स्वस्थ दिखने वाले लोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पहाड़ों का प्रदेश नहीं, बल्कि संभावनाओं और समाधान का केंद्र बन रहा : राज्यपाल

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश को सदैव ‘‘ऑल सीज़न-ऑल रीज़न” की भूमि कहा गया है। यहाँ की प्राकृतिक विविधता, कृषि आधारित अर्थव्यवस्था, वैज्ञानिक सोच, तकनीकी नवाचार और परिश्रमी जनशक्ति, देश के सशक्त निर्माण...
Translate »
error: Content is protected !!