रिश्वतखोरी के आरोप में CBI ने लेफ्टिनेंट कर्नल को किया गिरफ्तार : दिल्ली के घर से मिले 2 करोड़

by

नई दिल्ली : CBI ने रिश्वत लेने के आरोप में लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक प्राइवेट शख्स विनोद कुमार को भी पकड़ा है. वहीं, कर्नल के दिल्ली स्थित घर से दो करोड़ और उनकी पत्नी के राजस्थान स्थित घर से दस लाख की नकदी बरामद हुई. इसके बाद आरोपी की कर्नल पत्नी पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सीबीआई ने बताया कि रक्षा उत्पादन विभाग में उप योजना अधिकारी पद पर तैनात ले. कर्नल पर भ्रष्टाचार और गैरकानूनी गतिविधियों के आरोप हैं।

CBI की जांच में पता चला था कि लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा कुछ प्राइवेट डिफेंस कंपनियों को गलत तरीके से लाभ पहुंचाने के बदले रकम ले रहा था. इसी दौरान बेंगलुरु की एक कंपनी द्वारा दीपक को 18 दिसंबर को 3 लाख रुपये की घूस पहुंचाने की जानकारी मिली थी. इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. मौके से तीन लाख रुपये जब्त करने के अलावा सीबीआई ने रकम पहुंचाने आए विनोद कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।

सरकारी मंजूरी और दूसरे कामों में थे लिप्त

पूछताछ में कंपनी के राजीव यादव और रवजीत सिंह के लंबे समय से दीपक शर्मा के संपर्क में होने की जानकारी मिली है. पता चला कि वे लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा से मिलकर विभिन्न सरकारी विभागों, मंत्रालयों से लाभ लेने की कोशिश में थे. आरोप है कि ये लोग लगातार लेफ्टिनेंट कर्नल शर्मा के संपर्क में थे और उनके साथ मिलकर अपनी कंपनी के लिए सरकारी मंजूरी और दूसरे कामों में लिप्त थे. CBI का कहना है कि कर्नल की पूरी चेन का पता लगाया जा रहा है. जांच जारी है, आगे और भी लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

CBI ने बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा के दिल्ली आवास पर तलाशी के दौरान 2.23 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई. बताया जा रहा है कि इतनी मोटी रकम देखकर अफसर भी हैरान रह गए. वहीं, सीबीआई की एक टीम ने राजस्थान के श्रीगंगानगर में 16 इन्फेन्ट्री डिवीजन ऑर्डनेंस के कमांडिंग ऑफिसर पद पर तैनात शर्मा की पत्नी कर्नल काजल बाली के आवास पर भी तलाशी ली. वहां से दस लाख रुपये की नकदी बरामद होने पर कर्नल काजल बाली के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मनाली में बादल फटने से आई बाढ़ : पलचान में मची अफरा तफरी, आज भी भारी बारिश का अनुमान

एएम नाथ। मनाली । हिमाचल प्रदेश के मनाली  में आधी रात बादल फटने से अंजनी महादेव नदी व आखरी नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ आने से पलचान, रुआड व कुलंग गांव में अफरा...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैंसर मरीजों के बढ़ रहे आंकड़े , हिमाचल में भी डराने लगे : हर 225 में से एक पीड़ित – विशेषज्ञ क्या बता रहे वजह

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में कैंसर मरीजों को लेकर डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं। हिमाचल प्रदेश में 32 हजार से ज्यादा कैंसर रोगी हैं। आबादी के लिहाज से देखें तो हर ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने अटल टनल रोहतांग का किया दौरा : लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी इस अवसर पर थीं उपस्थित

रोहतांग : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज अटल टनल रोहतांग का दौरा किया। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। राज्यपाल ने सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण इस सुरंग के निर्माण...
article-image
पंजाब

गायक मूसेवाला के माता पिता गए इंग्लैंड : 24 नवंबर को इंग्लैंड की पार्लियामेंट के बाहर साइकिल रैली में शामिल होने के लिए

चंडीगढ़। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर और पिता बलकौर सिंह शुक्रवार को इंग्लैंड (यूके) के लिए रवाना हो गए। उन्होंने चंडीगढ़ से फ्लाइट ली। मूसेवाला के माता-पिता की विदेश जाते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!