रिश्वत नहीं लेने पर पटवारी को कुर्सी से घसीटकर पीटा ..पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू कर दी है जांच : एसपी

by

एक मामले में झूठी रिपोर्ट तैयार करने का दबाव  बनाने का आरोप

एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा जिले के सिल्लाघ्राट पटवार सर्कल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पटवारी को अपनी ईमानदारी भारी पड़ गई। जब पटवारी ने गलत काम करने और रिश्वत लेने से मना कर दिया, तो आरोपी ने ऑफिस के अंदर ही उसकी पिटाई कर दी।
पटवारी मुकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 2 जनवरी को आरोपी उनके कार्यालय आया और एक मामले में झूठी रिपोर्ट तैयार करने का दबाव बनाने लगा। जब उसने गैरकानूनी काम करने से मना किया, तो आरोपी ने जबरन मेज पर पैसे रख दिए और काम के बदले रिश्वत की पेशकश की। पटवारी ने जब रिश्वत ठुकराते हुए ईमानदारी से काम करने की बात कही, तो आरोपी ने आपा खो दिया। उसने पटवारी को सरकारी कुर्सी से घसीटकर बाहर खींचा और बुरी तरह मारपीट की। इस हाथापाई में कर्मचारी के कपड़े भी फट गए।
शोर सुनकर जब कार्यालय का चौकीदार बीच-बचाव करने पहुंचा, तो आरोपी ने उसे भी जान से मारने की धमकी दे डाली।
एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। पटवारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा का राजनीतिक वनवास खत्म! दिल्ली में 27 साल बाद सरकार बनाएगी बीजेपी

चुनाव में सीटों के रुझान अब चुनावी नतीजों में तब्दील होने लगे हैं. दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का राजनीतिक वनवास खत्म होने जा रहा है. बीजेपी राजधानी में 27 साल बाद सरकार बनाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हंगामा छोड़ सत्र के दौरान जनता के मुद्दे उठाए विपक्ष : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। धर्मशाला  :   बुधवार से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भाग लेने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का धर्मशाला में लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

40 स्टार प्रचारक, 100 बैठकें, न जानें क्या-क्या किए जतन, फिर भी कांग्रेस खाली ‘हाथ’

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की वोटिंग 5 फरवरी को पूरी हो गई, और अब सबकी नजरें 8 फरवरी को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। लेकिन एग्जिट पोल के नतीजे कांग्रेस के लिए निराशाजनक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया

एएम नाथ। हमीरपुर :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर में निर्माणाधीन बस अड्डे का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत करते...
Translate »
error: Content is protected !!