हंगामा छोड़ सत्र के दौरान जनता के मुद्दे उठाए विपक्ष : मुख्यमंत्री सुक्खू

by
एएम नाथ। धर्मशाला  :   बुधवार से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भाग लेने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का धर्मशाला में लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विधानसभा सत्र के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सत्र के दौरान जनता से जुड़े मुद्दे उठाने चाहिए ताकि इसका लाभ हिमाचल प्रदेश के लोगों को मिल सके। उन्होंने कहा कि विपक्ष वाकआऊट छोड़ कर लोगों के मुद्दे उठाए और विधानसभा की चर्चा में भाग ले।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से देखा गया है कि विपक्ष सदन में अपनी बात रखता है और जब मंत्री उसका जवाब देने लगते हैं तो वाकआऊट करके सदन छोड़कर बाहर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सदन के भीतर विपक्ष में तालमेल की कमी है और विपक्ष कई धड़ों में बंटा हुआ है।
एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर के विरुद्ध भाजपा के कुछ विधायक षडयंत्र रच रहे हैं, इसलिए शायद वह सर्वदलीय बैठक में नहीं आए होंगे। उन्होंने कहा कि सत्र शुरू होने से पहले परम्परा के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष सभी दलों के प्रतिनिधियों को बुलाकर बैठक करते हैं। अगर नेता प्रतिपक्ष सर्वदलीय बैठक में किसी कारणवश शामिल होने में असमर्थ होते हैं तो वह अपने प्रतिनिधि को इस बैठक में भेजते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ, जो गरिमा के विरुद्ध है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वीर भूमि पालमपुर के मेजर अमन धर को मिला गैलेंट्री अवार्ड

आतंकवाद-रोधी अभियान में दिखाई थी अभूतपूर्व नेतृत्व क्षमता एएम नाथ। पालमपुर : भारतीय सेना की हरी वर्दी के प्रति जज्बा हो या फिर मातृभूमि के लिए खतरों से जूझने का जुनून। वीर भूमि पालमपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में जनसमस्याओं के समाधान को लेकर मुकेश अग्निहोत्री सख्त…. अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

रोहित जसवाल।  ऊना, 19 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को जिला परिषद सभागार ऊना में जिला जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को जनसमस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अनुराग ठाकुर की धमाकेदार हो सकती वापसी – कई मंत्रियों की छुट्टी : मोदी सरकार के बड़े फेरबदल की अटकलें तेज

नई दिल्ली: मोदी सरकार 3.0 में अगले हफ्ते एक बड़े और अहम कैबिनेट फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। इसे लेकर राजधानी दिल्ली में सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। हाल ही में गृह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर ऊना में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित, दिव्यांग हितैषी योजनाओं की दी जानकारी

रोहित जसवाल।  ऊना, 3 दिसम्बर. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ऊना ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर प्रेम आश्रम, ऊना में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज़िला कल्याण अधिकारी आवास पंडित...
Translate »
error: Content is protected !!