जवाबदेही से घबरा रही सरकार, छोटा किया सत्र – सरकार ने पिछले दो सालों में जो किया उसका विपक्ष से सामना करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही सरकार: जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। धर्मशाला  : शीतकालीन सत्र में प्रदेश के व्यापक मुद्दों को लेकर कहने और करने को बहुत कुछ है। इसके बावजूद शीतकालीन सत्र को महज 4 दिन का कर दिया गया है। इसमें शनिवार को भी वर्किंग डे के तौर पर रखा गया है। ऊपर से हैरत ये है कि इस सत्र में दो दिन मुख्यमंत्री यहां रहेंगे और दो दिन नहीं रहेंगे जिससे ये जाहिर होता है कि सरकार ने पिछले दो सालों में जो किया है, उसकी जवाबदेही से सरकार घबराकर भाग रही है। धर्मशाला में मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ये बात करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को हाल ही में बिलासपुर में आयोजित किए गए जश्न समारोह को लेकर घेरा जाएगा, क्योंकि जिस प्रदेश में प्राकृतिक त्रासदी में हजारों घर बह गए हों, करोड़ों का नुकसान हो गया हो और सरकार ने आपदा प्रभावितों को 7-7 लाख रुपए देने का वादा किया हो, बावजूद इसके कई घरों में अब तक पटवारी भी न पहुंचे हों, तो ऐसी स्थिति में कोई जश्न कैसे मना सकता है?
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू कहा कि प्रदेश सरकार ने दो सालों में डेढ़ हजार संस्थान बंद कर दिए हैं। 10 हजार से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारी घर बैठा दिए गए और जो काम कर रहे हैं उन्हें चार से पांच महीनों से सैलरी नहीं मिली है। 25 करोड़ रुपए जश्न के नाम पर फूंक दिए गए और लोगों के बीच अपनी सभी गारंटियों को पूरा करने की बात कह कर उन्हें गुमराह किया जा रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर में कांग्रेस के जश्न में उन्हीं के द्वारा लाई गई महिलाओं ने उनकी जनसभा में पोल खोल कर रख दी जब मीडिया ने उनसे सवाल पूछे तो महिलाओं का सरकार के ख़िलाफ़ रोष दिखा। वायरल वीडियो में महिलाएं सुनी जा सकती हैं कि वे पूछ रही हैं कि 1500 रुपयों का क्या हुआ मुख्यमंत्री जी? जयराम ने तंज कसते हुए कहा कि ये महिलाएं तो भाजपा लेकर नहीं गई थी जश्न में। अब तो सरकार को समझ जाना चाहिये कि आपकी झूठी गारंटियों को लेकर जनता में आक्रोश कितना है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर की आई इन तीन महिलाओं और कुछ अन्य लोगों ने इंटरव्यू दिया और तीनों ने ही सरकार पर आरोप लगाया है कि इनके कार्यकाल में कुछ नहीं हो रहा है। बिजली-पानी हर चीज पर थोक के भाव में टैक्स लगा दिया है। बाहर सीएम कह रहे हैं कि सब ठीक हो रहा है। विपक्ष ने कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार के मुद्दों को उजागर किया है। शीतकालीन सत्र में इन्हीं सवालों के जवाब पूछे जाएंगे, मगर सरकार से वो जवाब देते नहीं बन रहे है, इसलिए वो भाग रहे हैं जिसके कारण अमूमन 5, 7 या 8 दिन चलने वाले सत्र को 4 दिन का कर दिया गया है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज कल शिकायतें मिल रही हैं कि ये लोग भाजपा के लोगों को झूठी शिकायतें और झूठे मुकदमों में फंसाने का जाल बुन रहे हैं। जो हमारी सरकार के कार्यकाल में रहे हैं, उन अधिकारियों को भी नहीं बख्शा जा रहा है। ये सब निंदनीय है और हम इतनी निंदा करेंगे, क्योंकि अगर हमारे खिलाफ कोई शिकायत थी और उनकी जांच करवानी थी तो शुरू में करते। अभी दो साल बाद किस बात की जांच की जा रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज जश्न पर कांग्रेस सरकार 25 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर रही है मगर न कर्मचारियों को वेतन दे पा रही है और न ही पेंशनर्स को पेंशन, न बेरोजगारों को रोजगार का वादा करके रोजगार दे पा रही है। भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ सदन से बाहर भी आक्रोश प्रदर्शन किया है। साथ ही शीतकालीन सत्र के दौरान अंदर भी सरकार से जवाब मांगेगी। विपक्ष की आवाज को सरकार दबा नहीं सकती है। हम जनता की आवाज़ बनकर सरकार के हर उस फैसले का विरोध करेंगे जिससे जनता प्रभावित होती हों। मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि मेरे को एक आईडिया आया है कि मैं अब स्कूलों में खाली पदों को गेस्ट टीचर भर्ती करके भरने जा रहा है जिसके तहत घंटे के हिसाब से रिटायर शिक्षक भी पढ़ा सकेंगे और हम उन्हें 500 रुपए प्रति लेक्चर भुगतान करेंगे। क्या आपका ये आईडिया प्रशिक्षित बेरोजगारों के उस भविष्य के साथ खिलबाड़ नहीं है जो वर्षों से तैयारी कर नौकरी की तलाश में बूढ़े होते जा रहे हैं। क्या आप भूल गए कि जब आपका ये ड्राफ्ट पिछली बार फिर जब लीक हुआ था तो कड़ी आलोचना के बाद सबसे पहले आपने वीडियो जारी कर आश्वासन नहीं दिया था कि ऐसी कोई बैकडोर भर्ती वे कभी होने नहीं देंगे फिर ये अब क्या मज़ाक है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुनिहार में जिला पटवारी एवं कानूनगो महासंघ की बैठक, लंबित भर्तियां और यात्रा भत्ता बढ़ाने की उठी मांग

योगेश चौहान : अर्की : जिला पटवारी एवं कानूनगो महासंघ, सोलन की बैठक कुनिहार में जिला प्रधान सुमित ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त पटवारियों, कानूनगो तथा जिले की विभिन्न तहसील...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अर्जुन सिंह को अध्यक्ष तथा वजीरु राम को संघ के उपाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी

दि चंबा जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ के निदेशक मंडल की बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा : दि चंबा जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ लिमिटेड के नव निर्वाचित निदेशक मंडल की बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने रात 11 बजे तक सुनीं जनसमस्याएं : धिकतर लोग सड़क, स्कूल, डाॅक्टर और अध्यापकों की मांग को लेकर सीएम से मिले

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कड़ाके की ठंड के बावजूद किलाड़ में देर रात तक लोगों की समस्याएं सुनते रहे। कड़ाके की ठंड में अलाव जलाकर सीएम का दरबार सजा। पांगी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पूर्व छात्र, संस्थान की अमूल्य धरोहर : अपने अनुभवों से वर्तमान विद्यार्थियों को देते हैं मार्गदर्शन : केवल सिंह पठानिया*

धर्मशाला महाविद्यालय की ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन ने किया ‘ग्रेवेस लिगेसी अवार्ड्स 2025’ का भव्य आयोजन धर्मशाला, 16 मार्च। विधान सभा उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने आज रविवार को...
Translate »
error: Content is protected !!