पूर्व छात्र, संस्थान की अमूल्य धरोहर : अपने अनुभवों से वर्तमान विद्यार्थियों को देते हैं मार्गदर्शन : केवल सिंह पठानिया*

by
धर्मशाला महाविद्यालय की ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन ने किया ‘ग्रेवेस लिगेसी अवार्ड्स 2025’ का भव्य आयोजन
धर्मशाला, 16 मार्च। विधान सभा उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने आज रविवार को राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के सभागार में ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ग्रेवेस लिगेसी अवार्ड्स 2025’ समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस आयोजन में विभिन्न बैचों के पूर्व छात्रों ने भाग लिया और अपने शैक्षणिक जीवन की यादें ताजा कीं। इस अवसर पर एसडीएम संजीव भोट, नगर निगम आयुक्त ज़फर इकबाल, ओएसए के फाउंडर अध्यक्ष डॉ. एके शर्मा एवं महाविद्यालय के प्राचार्य राकेश पठानिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
May be an image of 4 people and dais
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “पूर्व छात्र किसी भी संस्थान की अमूल्य धरोहर होते हैं, जो अपने अनुभवों से वर्तमान विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हैं।” केवल सिंह पठानिया ने कहा कि यह समारोह सिर्फ सम्मान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महाविद्यालय के पूर्व छात्रों को जोड़ने, पुरानी यादों को ताज़ा करने और वर्तमान छात्रों को प्रेरित करने का एक सुनहरा अवसर है।
May be an image of 1 person
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा धर्मशाला कॉलेज से पूरी की है। उन्होंने कॉलेज में बिताए गए समय को याद करते हुए कहा कि यह संस्थान न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्रदान करता है, बल्कि छात्रों को संपूर्ण व्यक्तित्व विकास का भी अवसर देता है।
उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सहयोग से राजकीय महाविधालय धर्मशाला में जिम बनाने के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की।
May be an image of 6 people, dais and text
*ओएसए का मुख्य उदेश्य पूर्व छात्रों के बीच मजबूत नेटवर्क स्थापित करना*
उप मुख्य सचेतक ने कहा कि ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (ओएसए) का मुख्य उद्देश्य पूर्व छात्रों के बीच एक मजबूत नेटवर्क स्थापित करना है, जो न केवल आपस में संपर्क बनाए रखने में सहायक होता है, बल्कि कॉलेज की प्रतिष्ठा को भी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह संगठन पूर्व विद्यार्थियों को एक साझा मंच प्रदान करता है, जहाँ वे अपने अनुभव साझा कर सकते हैं, नए अवसरों पर चर्चा कर सकते हैं और संस्थान के विकास में योगदान दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अन्य छात्र संगठनों की तरह, ओएसए का भी मूल उद्देश्य समान विचारधारा वाले व्यक्तियों को एकजुट करना है, ताकि वे अपने संस्थान से जुड़े रह सकें और नए तथा पुराने छात्रों के बीच एक सार्थक संवाद स्थापित कर सकें।
May be an image of 6 people, dais and text
*पूर्व छात्रों ने साझा की यादें*
समारोह के दौरान कई पूर्व छात्रों ने मंच पर अपने संस्मरण साझा किए और संस्थान के प्रति अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं। इसके साथ ही, संस्थान के विकास और सामाजिक कल्याण से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।
*संस्थान की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प*
ओएसए ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई, जिससे पूर्व और वर्तमान छात्र एक साथ मिलकर महाविद्यालय की गरिमा को और ऊँचाइयों तक ले जा सकें। इस अवसर पर महाविद्यालय के उन छात्रों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।  इस आयोजन में बड़ी संख्या में पूर्व छात्र, महाविद्यालय के शिक्षकगण और वर्तमान विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुरवासियों के लिए खुशखबरी, बड़े स्तर पर किया जाएगा आयोजन : हमीर उत्सव का फिर से करेंगे आगाज : सुनील शर्मा बिट्टू

एएम नाथ। हमीरपुर 25 दिसंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि हमीरपुर में कई वर्षों से बंद किए गए हमीर उत्सव के आयोजन को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार स्टेट न्यूट्रिशन पॉलिसी बनायेगी: मुख्यमंत्री

कंपोजिट टेस्टिंग लैब कंडाघाट को विश्वस्तरीय तकनीक से सुसज्जित किया जाएगा एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर देहरा में क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला आयोजित

राकेश शर्मा,  देहरा/तलवाड़ा :  प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएम-अजय) के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के उद्देश्य से मंगलवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय, देहरा के सभागार में तहसील कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ठेकेदार बनना है तो चाहिए 5 से 50 लाख रुपये अचल संपत्ति : सरकार ने बदल दिए नियम, टेंडर होगे आफलाइन

शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने जलशक्ति विभाग में ठेकेदारों को पंजीकृत करने के लिए नियमों में संशोधन किया है। इसके तहत ठेकेदार बनने के लिए पांच से 50 लाख रुपये अचल संपत्ति चाहिए।...
Translate »
error: Content is protected !!