मादक पदार्थों और नशीली दवाइयों के दुष्प्रभावों को लेकर बढ़ाई जाए जागरूकता गतिविधियां : उपायुक्त

by
ज़िला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र की समीक्षा बैठक आयोजित
एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में ज़िला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) की समीक्षा बैठक का  आयोजन आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में किया गया।   बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
                मुकेश रेपसवाल ने ज़िला में मादक पदार्थों और नशीली दवाइयों की प्रभावी रोकथाम को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को मादक पदार्थों और नशीली दवाइयों के दुष्प्रभावों की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने को निर्देशित किया। साथ में उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि केमिस्ट की दुकानों पर बिकने वाली विशेष श्रेणी की दवाइयों की जानकारी प्रति माह उपलब्ध करवाई जाए।
उपायुक्त ने विशेष कर सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ज़िला के सभी शिक्षण संस्थानों में जागरूकता गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ में उन्होंने कोटपा अधिनियम के तहत भी आवश्यक कार्रवाई को निर्देशित किया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि मादक पदार्थों की बिक्री एवं उपयोग पर प्रभावी रोकथाम लगाने के लिए विभाग तत्परता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित बना रहा है। उन्होंने बताया कि जारी वित्त वर्ष के दौरान एनडीपीएस अधिनियम के तहत 82 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें लगभग 32 किलोग्राम के करीब चरस तथा 228 ग्राम हीरोइन बरामद की गई है।
ज़िला दवा निरीक्षक ने बैठक में अगवत किया कि जनवरी 2023 से अब तक 212 निरीक्षण किए गए तथा जनवरी 2024 से अब तक 18 केमिस्ट की दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं।
बैठक में एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती,
उपायुक्त राज्य कर व आबकारी नूतन महाजन, सहायक आयुक्त राज्य कर व आबकारी राहुल कश्यप, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. वैभवी गुरुंग ज़िला दवा निरीक्षक लवली ठाकुर, विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि विकास कपूर, कार्यालय उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा से ओएसडी उमाकांत आनंद, कार्यालय उपनिदेशक उच्च शिक्षा से प्रतिनिधि प्रवेश लता तथा जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय से मनोज कुमार उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मानवाधिकार विषय पर लघु फिल्म प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा मानवाधिकार विषय पर आधारित लघु फिल्म प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंगलेट के आने से शिमला और हिमाचल में प्रदेश भाजपा को मजबूती मिलेगी : जयराम ठाकुर

प्रदेश में सभी लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव में भाजपा की जीत तय : जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि चौपाल के पूर्व विधायक सुभाष चंद्र मंगलेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सुक्खू सरकार का असंवैधानिक कानून बेनकाब हुआ : जय राम ठाकुर

शिमला, 29 जुलाई । पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा है कि उच्चतम न्यायालय ने हिमाचल प्रदेश सरकारी कर्मचारियों की भर्तियों की सेवा शर्तें विधेयक-2024 को असंवैधानिक ठहराते हुए राज्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 90ः10 के अनुपात में चलाई जा रहीं केन्द्रीय और प्रदेश सरकार वितपोषित सभी योजनाओं को समयबद्ध क्रियान्वित करना सुनिश्चित बनाए : विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां शहरी विकास विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में प्रधान सचिव...
Translate »
error: Content is protected !!