उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया विकास खंड मैहला का दौरा

by

बैलेट पेपर लिखने संबंधी कार्य के अलावा स्ट्रांग रूम तथा काउंटिंग हॉल का भी किया निरीक्षण

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने आज विकास खंड मैहला का दौरा कर पंचायत चुनावों से संबंधित तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया तथा पंचायत चुनावों से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बैलेट पेपर लिखने संबंधी कार्य को निर्धारित समय अवधि के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उपायुक्त में कहा कि बैलेट पेपर लिखने के कार्य को तीव्रता के साथ पूर्ण करते हुए कार्य की गुणवत्ता तथा शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने खंड विकास अधिकारी कार्यालय मैहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मैहला तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला मैहला में जाकर बैलेट पेपर लिखने संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मैहला में बनाए गए स्ट्रांग रूम तथा काउंटिंग हॉल का भी विस्तृत जायजा लिया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी मैहला डॉक्टर बशीर ने जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत करवाया कि विकास खंड मैहला में बेल्ट पेपर लिखने का कार्य 19 मई से आरंभ किया गया है तथा इसे 22 मई तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गरीब और जरूरतमंद परिवारों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सोच सराहनीय : मलेंद्र राजन

विधायक ने गंगथ में बीपीएल परिवारों से किया संवाद,योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर दिया जोर इंदौरा,12 अगस्त। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा फेस-1 से फेस-8 सर्वे के तहत चिह्नित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार वापिस ले एफआईआर : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

अपनी ही पार्टी के विधायकों पर से विश्वास खो चुकी है प्रदेश सरकार , विधायकों और उनके परिवारों को प्रताड़ित करना बंद करे सरकार – जयराम ठाकुर यदि सरकार के पास बहुमत तो साबित करे,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

SHO गिरफ़्तार :80,000 रुपए की रिश्वत केस में विजीलैंस ब्यूरो द्वारा, तीसरी किश्त के तौर पर 10,000 रुपए की रिश्वत लेता थानेदार रंगे हाथों काबू किया

चंडीगढ़, 6 अक्तूबरः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान थाना धर्मकोट, ज़िला मोगा में तैनात SHO गुरविन्दर सिंह भुल्लर को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीमेंट के दामों में पांच रुपये की बढ़ोतरी : सरिया के दाम भी पिछले तीन दिन में 100 से 150 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गए

ऊना : विधानसभा चुनावों के बाद महंगाई का झटका देते हुए सीमेंट कंपनियों ने सीमेंट के दामों में पांच रुपये की बढ़ोतरी कर दी है सरिया के दाम भी पिछले तीन दिन में 100...
Translate »
error: Content is protected !!