रिश्वत लेते टैक्स असिस्टेंट रंगे हाथों पकड़ा : 15 हजार रुपए के साथ दबोचा

by

सोलन : सोलन जिले के परवाणू में आयकर विभाग में टैक्स असिस्टेंट को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। सीबीआई शिमला की टीम ने छापा मार कर अधिकारी को 15 हजार रुपए के साथ दबोचा।
रिश्वत लेने का आरोपी परवाणू स्थित आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन यूनिट मे कार्यरत है। एक पार्टी की शिकायत पर सीबीआई शिमला की टीम ने यह कार्रवाई की। अभी मामले में विभाग का आधिकारिक बयान नहीं आया है।
मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई शिमला की टीम ने परवाणू स्थित आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन यूनिट मे कार्यरत टैक्स असिस्टेंट मनीष बेदी को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। आरोपी किसी फर्म से काम के बदले उपरोक्त राशि की मांग कर रहा था।
संबंधित फर्म की शिकायत पर ही छापामारी की यह कार्रवाई की गई और रिश्वतखोर अफसर को पकड़ा गया। हालांकि फर्म का नाम जगजाहिर नहीं किया जा रहा है। आरोपी को शिमला कोर्ट मे पेश किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजपुरा थाना सिटी के SHO सस्पेंड : गोलीकांड मामले में लापरवाही का आरोप

राजपुरा : राजपुरा पुलिस विभाग में भी कड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। राजपुरा थाना सिटी के SHO, किरपाल सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया है। गोलीकांड मामले...
article-image
पंजाब

डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर में बोर्ड की परीक्षा पांचवी आठवीं 10वीं और 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के नतीजे रहे शत् प्रतिशत

होशियारपुर :   डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर में बोर्ड की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल राजेश कुमार ने परीक्षा में पहले दूसरे और...
article-image
पंजाब , समाचार

शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए व तीनों काले कानून रद्द करने करवाने की मांग को लेकर जालंधर में दस को कैंडल मार्च : हरपुरा

सतलुज ब्यास टाईमस( सिंघू बार्डर) :    सयुंक्त किसान र्मोचे के निर्देशें के तहत आल इंडिया जाट महासभा के कार्याकर्ता पूरे देश में डटे हुए है और आज सिंघू बार्डर पर आल इंडिया जाट...
article-image
पंजाब

ऑपरेशन ” सिंदूर ” हमारे भाइयों को सच्ची श्रद्धांजलि –निपुण शर्मा

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में चल रहे आतंकी कैंपों पर मिसाइल स्ट्राइक पर सेना और केंद्र सरकार का किया धन्यवाद होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भारतीय सेना द्वारा जिस तरह...
Translate »
error: Content is protected !!