रिश्वत लेने के आरोप में विजीलैंस ब्यूरो द्वारा एएसआई गिरफ्तार

by
चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जारी मुहिम के तहत, जिला शहीद भगत सिंह नगर के थाना औड़ में तैनात सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) प्रशोतम लाल को 30,000 रुपये रिश्वत मांगने और 15,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
वह इस मामले में पिछले 4 महीनों से गिरफ्तारी से बच रहा था।इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला शिकायतकर्ता देव राज, निवासी गांव गुड़ापड़, थाना औड़, जिला शहीद भगत सिंह नगर द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज करवाई गई शिकायत की जांच के बाद दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त एएसआई उसके और उसके दो बेटों के खिलाफ थाना औड़ में दर्ज मामले में मदद करने के बदले 30,000 रुपये रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता ने रिश्वत के लेन-देन संबंधी उक्त एएसआई प्रशोतम लाल से अलग-अलग तारीखों पर हुई बातचीत भी रिकॉर्ड कर ली थी।विजीलैंस ब्यूरो द्वारा की गई जांच के दौरान उक्त आरोपी कर्मचारी द्वारा शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये रिश्वत मांगने और अलग-अलग तारीखों पर 15,000 रुपये रिश्वत लेने के संबंध में लगाए गए आरोप सही पाए गए।
                    इसके बाद आरोपी एएसआई प्रशोतम लाल के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7 और भारतीय दंड संहिता की धारा 308(2) के तहत एफआईआर नंबर 22, दिनांक 30.09.2024 दर्ज की गई थी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि उक्त आरोपी एएसआई ने शिकायतकर्ता के माध्यम से थाना औड़ में दर्ज एक अन्य मामला नंबर 50, दिनांक 01.07.2024 के आरोपी अमनप्रीत उर्फ माने और मामला नंबर 58, दिनांक 24.07.2024 के आरोपी जोगा राम और हरजिंदर कौर से भी रिश्वत ली थी।गौरतलब है कि आरोपी एएसआई प्रशोतम लाल को आज अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया गया है। इस मामले की आगे की जांच जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अवैध खनन कर मुख्यमंत्री मान के आदेशों की धज्जियां उड़ा रही है गढ़शंकर पुलिस- निमिषा मेहता

गढ़शंकर,6 दिसंबर : विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर में चल रहे अवैध खनन को उजागर करने के लिए विधानसभा क्षेत्र में मिट्टी और रेत माफिया के खिलाफ सक्रिय नेता निमिषा मेहता ने मीडिया कर्मियों के साथ...
article-image
पंजाब

केंद्रीय बजट और यूरोपीय संघ व्यापार समझौते से पंजाब को बड़ा लाभ, वस्त्र और लघु उद्योगों को नए अवसर: प्रधानमंत्री

जालंधर, 01 फ़रवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को जालंधर में संत रविदास जी की 649वीं जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट और भारत-यूरोपीय संघ के बीच हुए व्यापार...
article-image
पंजाब

पौने दो लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में दो नामजद

माहिलपुर – चब्बेवाल पुलिस ने सुरिंदर पाल सिंह पुत्र चेतन दास निवासी बोहन के साथ विदेश भेजने के नाम पर पौने दो लाख रुपये की ठगी करने ने आरोप में मामला दर्ज किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!