पौने दो लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में दो नामजद

by

माहिलपुर – चब्बेवाल पुलिस ने सुरिंदर पाल सिंह पुत्र चेतन दास निवासी बोहन के साथ विदेश भेजने के नाम पर पौने दो लाख रुपये की ठगी करने ने आरोप में मामला दर्ज किया है। सुरिंदर पाल सिंह पुत्र चेतन दास निवासी बोहन थाना चब्बेवाल ने एसएसपी होशियारपुर को 30 नवंबर 2019 को शिकायत दी थी कि वह और उसका रिश्तेदार परिवार की आर्थिक स्थिति को सही करने व अपने उज्वल भविष्य के लिए विदेश जाना चाहते थर और मेरे गांव के हरीश कुमार पुत्र केवल सिंह ने मुझे कहा कि उसका रिश्तेदार जोकि ट्रेवल एजेंट का काम करता है वह तुझे कुवैत भेज सकता है, उसने कहा कि कुवैत पहुंचने की पूरी जिम्मेदारी होगी और इसके लिए पौने दो लाख रुपये दो लोगों का खर्च लगेगा। इसके बाद उन्होंने उसका व रिश्तेदार का मेडिकल दिल्ली में कराने के बाद हरीश कुमार व उसके रिश्तेदार मनोज यादव निवासी पटना जिला सिवान बिहार ने कहा कि उन्होंने वीजे मंगवा लिए है और इसके लिए तय पौने दो लाख रुपये की राशि खाते में दिलवा दी जाए। सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि उन्होंने उनके खातों में तीन किश्त में पौने दो लाख रुपये डलवा दिए लेकिन उन्होंने न तो वीजा लगाया और न ही पैसे वापस लौटाए। सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि उसके बाद पैसे मांगने पर वह धमकियां देने लगे। उसने कहा कि इससे पहले वह उसके द्वारा 2 अक्तूबर 2019 को दी गई पहली शिकायत में डीएसपी के सामने पैसे वापस करने के लिए मान गया था और साढ़े ऊँचास हजार रुपये गांव के पूर्व सरपंच राकेश कुमार के सामने ईओ विंग होशियारपुर में दे दिए लेकिन बकाया पैसे देने से इंकार कर रहा है। उसने गुहार लगाई थी कि उक्त दोनों से उसके एक लाख छवीस हजार रुपये वापस दिलाये जाए। सुरिंदरपाल सिंह की शिकायत की जांच के बाद थाना चब्बेवाल में हरीश कुमार पुत्र केवल सिंह वासी बोहन थाना चब्बेवाल व मनोज यादव निवासी पटना जिला सिवान बिहार के विरुद्ध विदेश भेजने के नाम पर मामला दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चिट्टे का टीका लगाने के बाद ओवरडोज से मौत : 17 वर्षीय होनहार कबड्डी खिलाड़ी, दोस्त के साथ कुलगहणा गांव के नशा तस्करों से चिट्टा लेकर आए थे

हलवारा : हलवारा क्षेत्र के थाना दाखा के गांव पमाल वासी 17 वर्षीय होनहार कबड्डी खिलाड़ी शानवीर सिंह की चिट्टे का टीका लगाने के बाद ओवरडोज से मौत हो गई। शानवीर को उसके दोस्त...
article-image
पंजाब

बेटे ने अपनी 90 वर्षीय माँ को जमीनी विवाद को लेकर पेट्रोल डाल कर लगा दी आग

मेहना : पंजाब में थाना मेहना के गांव कपूरे में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उसी के बेटे की ओर से जमीनी विवाद को लेकर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। इससे पहले आरोपित...
article-image
पंजाब

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 1.25 किलो हेरोइन जब्त, 3 पिस्टल और 31 कारतूस के साथ आरोपी अरेस्ट

मोगा :  मोगा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पाकिस्तान से लाई गई 1.25 किलो हेरोइन, तीन विदेशी पिस्टल, एक मैगजीन और 31 कारतूस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। यह...
Translate »
error: Content is protected !!