पुलिस के ढीले प्रबंध, असामाजिक तत्वों के हौंसले बुलंद : माहिलपुर सब्जी मंडी के पास हथियारों से लैस युवकों का आपस में हुए विवाद में गोली चलने का मामला

by

माहिलपुर – मंगलवार की शाम माहिलपुर सब्जी मंडी के पास युवाओं के दो गुटों के बीच हुई तकरार में गोली चलने की चर्चा के बाद यहां इस इलाके में रहने वाले लोगों में दहशत फैली हुई है वही पुलिस की ढीली कार्यशैली को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। माहिलपुर में बीते कुछ दिनों से माहिलपुर में शिक्षण संस्थानों के बाहर विद्यार्थियों के बीच टकराव की घटनाएं सामने आई है जिसे लेकर न तो शिक्षण संस्थान ही और न ही दुकानदार इस संबंध में खुलकर बोल रहे हैं। शनिवार को साढ़े बारह बजे दोहलरों के पास कुछ हथियारबंद युवक इकट्ठा हुए थे और एक बजे वह जैजो रोड पर खालसा कालेज के गेट के पास एक युवक पर हमला किया जिसमें उस युवक की टांग पर चोट लगी थी लेकिन उस घायल युवक ने न तो किसी अस्पताल में अपना इलाज कराया और न ही पुलिस के पास कोई शिकायत दर्ज कराई। लोगों का कहना है कि मंगलवार को हुई घटना शनिवार को हुई घटना का प्रतिकर्म है। लोगों ने अंदेशा जताया कि अगर पुलिस ने समय रहते कडी कारवाई न कि तो निकट भविष्य में शहर में कोई बड़ी घटना घट सकती है। मंगलवार शाम को घटी घटना के प्रत्यदर्शियों का कहना है कि मंडी रोड पर एक जैन कार में पांच छह युवक बैठे थे जिनके हाथों में तेजधार हथियार थे और इस कार के साथ बाइक सवार भी थे। उन्होंने बताया कि यह कार मंडी पास जिम के सामने पहुंची तो तो उसने एक्टिवा सवार महिलाओं को टक्कर मार दी और इसके बाद उन्होंने जिम के सामने खड़े दो मोटरसाइकिल को छतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद वह गेट के पास बहसबाज़ी करने लगे जिसके बाद फो बार पटाखे चलने जैसी आवाज सुनाई दी। लोगों ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार सवार युवकों को पकड़ने के लिए पीछा किया लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नही आये। इस संबंध में एसएचओ माहिलपुर हरप्रेम सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक किसी ने भी पुलिस के पास शिकायत नहीं कि है लेकिन फिर भी इसकी जांच की जा रही। उन्होंने बताया कि पुलिस इन युवकों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

इंडिया vs साउथ अफ्रीका टी 20 : हार्दिक पांड्या ने किया 100वां शिकार, साउथ अफ्रीका को लगा चौथा झटका

पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। एएम नाथ। धर्मशाला :  आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच धर्मशाला में तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर...
article-image
पंजाब

डीजल-पेट्रोल और बिजली दरों में बढ़ोतरी से जनता को दोगुनी महंगाई का सामना करना पड़ेगा –  निमिषा मेहता

गढ़शंकर  : भाजपा नेता एवं गढ़शंकर हलका प्रभारी निमिषा मेहता ने पंजाब सरकार द्वारा डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाने और 7 किलोवाट तक लोड वाले घरेलू बिजली उपभोक्ताओं पर बोझ डालने के फैसले की निंदा...
article-image
पंजाब

पार्टी कार्यकर्ताओं की राय लेने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन सुखदेव सिंह ढींढसा ने किया

चंडीगढ़ : सुखदेव सिंह ढींढसा के नेतृत्व में बीते शनिवार शिरोमणि अकाली दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नेताओं की एक अहम बैठक हुई। जिसमें पार्टी अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींढसा को पूरा अधिकार दिया गया कि वह...
article-image
पंजाब

केंद्र सरकार संविधान की मूल भावना को कुचलने का प्रयास कर रही : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग

पी पी सी सी की ओर से संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन किया गया आने वाले विधानसभा चुनाव में सुंदर शाम अरोड़ा जी का हाथ मज़बूत करें : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग होशियारपुर/दलजीत अजनोहा...
Translate »
error: Content is protected !!