रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की सीएम : सीएम की रेस में आगे चल रहे प्रवेश वर्मा होंगे उप-मुख्यमंत्री

by
दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता  के नाम पर मुहर लगी है. नई सरकार में सीएम की रेस में आगे चल रहे प्रवेश वर्मा उप-मुख्यमंत्री होंगे। वहीं रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के स्पीकर होंगे।
रेखा गुप्ता और वर्मा बुधवार को साढ़े बारह बजे रामलीला मैदान में भव्य समारोह में शपथ लेंगे. उनके साथ मंत्रिमंडल का भी शपथ होगा।  बीजेपी आलाकमान ने विधायक दल की बैठक के लिए वरिष्ठ नेता ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।
नतीजों के 11 दिनों बाद सीएम का ऐलान
दिल्ली में बीजेपी ने 26 साल बाद बड़ी जीत हासिल की है. आठ फरवरी को आए नतीजे में बीजेपी को 70 में 48 सीटें मिली. नतीजों के 11 दिनों बाद सीएम के नाम का ऐलान हुआ है. देरी को लेकर विपक्षी आम आदमी पार्टी (आप) लगातार सवाल उठा रही थी। चुनाव नतीजों के बाद से ही बीजेपी में सीएम के लिए कई नामों की चर्चा थी।  सबसे अधिक बात प्रवेश वर्मा की हो रही थी।  वर्मा ने नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया है। वो पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं।
कौन हैं बीजेपी नेता रेखा गुप्ता?
रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी. वहीं मौजूदा समय में देश की दूसरी महिला सीएम बन रही हैं। वो शालीमार बाग से विधायक हैं. उन्होंने आप नेता बंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया है। रेखा गुप्ता को 68,200 वोट मिले. वहीं आप नेता बंदना कुमारी को 38,605 वोट मिले. कांग्रेस के प्रवीण जैन को मात्र 4,892 वोट मिले।
रेखा गुप्ता BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं।  वो दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की सचिव और अध्यक्ष रहीं। इसके साथ ही 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुनी गईं. उन्हें पिछले दो विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खेडां वतन पंजाब दियां-2024’ खेल मुकाबलों का हुआ शानदार आगाज : अलग-अलग ब्लाकों में आयोजित हुए खेल मुकाबले

होशियारपुर, 03 सितंबर :  पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2024’ खेल मुकाबलों के अंतर्गत जिले में ब्लाक स्तरीय खेल मुकाबलों का आज शानदार आगाज हुआ। जिले के पांच...
article-image
पंजाब

श्री भगवान परशुराम सेना की एवं शिवसेना हिंदोस्तान द्वारा पटेल हॉस्पिटल, जालंधर के सहयोग से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत

फ्री मेडिकल कैंप पंज पिपली मंदिर, बहादुरपुर में 11-11-2025 दिन मंगलवार प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक लगाया जा रहा है । होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष शर्मा...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के चंडीगढ़ चौक का नाम महाराणा प्रताप जी के नाम पर रखा गया

हलका विधायक ने किया चौक का उद्घाटन गढ़शंकर :  गढ़शंकर इलाके के राजपूत बिरादरी की लंबे समय से मांग थी कि जिन शूरवीरों ने देश के लिए कुर्बानियां प्रदान की हैं तथा जिन्होंने देश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

विदेश पहुंचते ही शादी से मुकरी :युवक ने खुद को गोली माकर कर ली आत्महत्या ,7 लाख रुपये खर्च कर प्रेमिका को भेजा था UK

पटियाला :   समाना में एक युवक ने खुद को गोली माकर आत्महत्या कर ली। युवक के सुसाइड की वजह उसकी प्रेमिका है। प्रेमिका ने यूके जाकर युवक के साथ सारे रिश्ते तोड़ दिए। इसी...
Translate »
error: Content is protected !!