रेडक्रास सोसाइटी ने पालमपुर, देहरा तथा नुरपुर के लिए भेजे चिकित्सा उपकरण

by

धर्मशाला, 17 जुलाई। जिला रेडक्रास सोसाइटी की ओर से उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंदल ने मिनी सचिवालय में पालमपुर, देहरा तथा नुरपुर अस्पताल के लिए चिकित्सा उपकरण वितरित किए गए। इस अवसर पर उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि रेडक्रास सोसाइटी समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्पों को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि रेडक्रास सोसाइटी के माध्यम से समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की आर्थिक मदद भी की जा रही है इसके अतिरिक्त रक्त दान शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि रेडक्रास सोसाइटी के साथ अधिक अधिक से लोग जुड़ें इस के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं ताकि समाज तथा मानवता की भलाई के लिए कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके।
उन्होंने कहा कि धर्मशाला स्थित जिला पूस्तकालय को भी अत्याधुनिक बनाने की दृष्टि से इसका नवीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला स्थित जिला पुस्तकायल में अध्ययन करने वाले छात्रों और युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि धर्मशाला स्थित जिला पुस्तकालय में केवल कांगड़ा ही नहीं अपितु प्रदेश भर के विद्याथी अध्ययन के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में शिक्षा के अनेक संस्थान होने की वजह से इनमें अध्ययनरत बहुत से विद्यार्थी जिला पुस्तकालय का उपयोग करते हैं। इस अवसर पर एडीसी सौरभ जस्सल, एडीएम रोहित राठौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील शर्मा सहित रेडक्रास सोसाइटी के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
महिला मंडल जय गौर, गोपाल चिन्मया स्वयं सहायता समूह ने राहत कोष के लिए दिया चेक
धर्मशाला, 17 जुलाई। आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आपदा राहत कोष में आम जनमानस खुलकर अपना योगदान दे रहा है। सोमवार को महिला मंडल जय गौरा तथा चिन्मया गोपाल स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त डा निपुण जिंदल को आपदा राहत कोष के लिए चेक सौंपा। इस अवसर पर महिला मंडल तथा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष मोनिका देवी, पुण्य देवी, डिंपल,सचिव मोनिका गुप्ता, कविता तथा पिंकी देवी ने कहा कि कुल्लू तथा मंडी में आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आपदा राहत कोष के लिए महिला मंडल तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से धन एकत्रित करके उपायुक्त के माध्यम से चेक सरकार को भेजा गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुझे डराने और धमकाने की जुर्रत न करें ,अब राजनीति वंशवाद और रजबाड़ाशाही की गुलाम नहीं : कंगना रणौत

एएम नाथ । मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने कुल्लू जिला दौरे के पहले दिन मनाली में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विक्रमादित्य सिंह पर जमकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा अध्यक्ष के लिए संजय जोशी के नाम के मायने, क्या केन्द्र सरकार पर शिकंजा कसना चाहता है संघ?

बे समय राजनीतिक वनवास भोग रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक प्रचारक संजय जोशी का नाम अचानक भाजपा अध्यक्ष पद के लिए उभरकर आया है। यह एक संयोग है या फिर किसी ‘खास रणनीति’...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*मातारानी के श्रीचरणों में सुपुत्री के विवाह का निमंत्रण पत्र उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अर्पित कर दिया न्योता*

*उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाया* एएम नाथ/ रोहित जसवाल। ऊना, 15 अक्तूबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बुधवार को विश्वविख्यात शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मातारानी के श्रीचरणों में अपनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने  वाहनों के आवागमन नियंत्रित को लेकर जारी की अधिसूचना 

एएम नाथ। चंबा :   ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने  जनसाधारण की सुविधा और सुरक्षा के लिए चंबा शहर-नगर परिषद क्षेत्र  के तहत वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए पूर्व में जारी  आदेश...
Translate »
error: Content is protected !!