रेणुका जी को 28.22 करोड़ की सौगात, PMGSY-4 के तहत पांच सड़कों का सीएम सुक्खू ने वर्चुअल माध्यम से किया शिलान्यास

by

एएम नाथ।  सिरमौर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-4) के पहले बैच के तहत 28.22 करोड़ रुपये की लागत वाली पांच सड़क परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया।

इन परियोजनाओं में बिरला-गाटू से मढारा, कटवारी बगराथ से बिरला, ठाकर से कुज्जेवाला, गांव बखान से केलेवाला तथा खरकोली से उंग्गर कांडो सड़कें शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि पहाड़ी राज्य हिमाचल में सड़कें विकास और प्रगति की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों की संपर्क सुविधा मजबूत होगी तथा लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक बेहतर पहुंच मिलेगी।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि सरकार दुर्गम क्षेत्रों में सड़क अधोसंरचना मजबूत करने और मौजूदा सड़कों में सुधार को प्राथमिकता दे रही है।

सांसद सुरेश कुमार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने देशभर में ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने सिरमौर सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति को ग्रामीण कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अरविंद शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैहंदवानी के निकट सड़क के साथ खाई में पलटा टैंकर: टैंकर से रिसाव होने के कारण जंगल में आधा किलोमीटर तक विखरा क्रूड ग्लिसरीन

गढ़शंकर।   मैहंदवानी कोट सड़क पर गांव मैहंदवानी के निकट हिमाचल प्रदेश कि एक उद्योगिक इकाई को क्रूड ग्लिसरीन लेकर जा रहे टैंकर के पलट कर नीचे खाई में गिरने से केमिकल (क्रूड ग्लिसरीन)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, 26 फरवरी लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत जिला चंबा के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए जिला स्तरीय व निर्वाचन क्षेत्रवार स्तरीय मास्टर ट्रेनर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामाजिक सुरक्षा, जनकल्याण व संतुलित विकास प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य : विधानसभा अध्यक्ष

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में जिला कल्याण समिति की बैठक आयोजित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान जिला चंबा में खर्च किए गए 86 करोड़ 54 लाख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर युवक से चरस बरामद

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। चुराह के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर पुलिस ने 19 वर्षीय युवक खुर्शीद अहमद उर्फ सन्नी से 612 ग्राम चरस...
Translate »
error: Content is protected !!