रेप का हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पर मामला दर्ज : सरकारी नौकरी का झांसा देकर बनाए संबंध, हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल का नाम भी शामिल

by

चंडीगढ़ : हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और फेमस सिंगर रॉकी मित्तल के लिए मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं. दरअसल, हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के कसौली थाना में उनके और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान हरियाणा निवासी के रूप में हुई है।

सरकारी नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी और रेप :  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित महिला का आरोप है कि लगभग डेढ़ साल पहले, मोहनलाल बडौली और रॉकी मित्तल ने उसे सरकारी नौकरी दिलाने का वादा किया था, लेकिन इसके बदले उन्होंने उसके साथ दुराचार किया. उधर, महिला का कहना है कि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी बनाई.
पंचकूला बुलाकर झूठा केस करने की कोशिश :  महिला का आरोप है कि बीते दो महीने पहले, बडौली और मित्तल ने उसे डराकर पंचकूला बुलाया और उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराने की कोशिश की. जिसके बाद तंग आकर महिला ने कसौली थाने में दोनों नेताओं मोहनलाल बडौली और रॉकी मित्तल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराईं है।
जानिए क्या है पूरा मामला? :   कसौली में दर्ज की शिकायत में पीड़िता का कहना है कि मैं अपनी सहेली के साथ रहती थी और सोनीपत के रहने वाले अमित के पास करीब 2 साल से नौकरी करती थी. अमित का ऑफिस नेताजी सुभाष पेलैस में था। उन्होंने शिकायत में बताया कि 3 जुलाई 2023 को मैं अपनी दोस्त और अमित के साथ हिमाचल घूमने आई थी. वहां पर हम सोलन के एक होटल में रुके थे. शाम को हम घूम रहे थे. इसी दौरान 2 व्यक्ति मिले, जो वहीं रुके हुए थे. उन दोनों की मेरी और मेरी दोस्त के साथ बातचीत शुरू हो गई, जिसमें से एक मोहनलाल बडौली जो अपने आपको को बीजेपी नेता बता रहा था और दूसरी रॉकी मित्तल खुद को सिंगर बता रहा था. दोनों बात करते-करते हमें कमरे में ले गए और बोले बैठ कर बात करते हैं।
उसके बाद उसने पीड़िता को अपनी एलबम में एक्ट्रेस का रोल देगा और मोहनलाल बडौली ने कहा कि तुम्हें सरकारी नौकरी दिलवा दुंगा. मेरी पहुंच काफी ऊपर तक है. इसके बाद दोनों ने जबरन शराब पिलाई और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और बाद में दोनों ने मेरे साथ जबरदस्ती रेप की वारदात को अंजाम दिया। साथ में उन्होंने  मेरी फोटो और वीडियो भी बना दी ।
पुलिस मामले की कर रही जांच-पड़ताल :  इस मामले का संज्ञान लेते हुए सोलन जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मोहनलाल बडौली और रॉकी मित्तल के खिलाफ धारा 376-डी और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कौन हैं रॉकी मित्तल :  मूलरूप से कैथल जिले के रहने वाले रॉकी मित्तल ने 2014 में पीएम मोदी के प्रचार किया था। 2019 में रॉकी मित्तल ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, सोनिया गांधी और भूपेंद्र हुड्डा पर विवादित गाने बनाए थे. एक और सुधार सेल के चेयरमैन के तौर पर रॉकी मित्तल कहीं भी छापेमारी को पहुंच जाते थे. कई बार उनकी छापेमारी ने सरकार को पसोपेश में डाल दिया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युनियन ने पोस्टों को खत्म करने के विरोध में आदेशों की कापियां फूंकी

शिक्षा सचिव द्वारा स्कूलों में पोस्टों को खत्म करने का अध्यापकों ने किया विरोध नंगल:  नंगल के सभी स्कूलों में शिक्षा सचिव द्वारा गुप्त तरीके से किए रेश्नलाईजेशन का अध्यापक यूनीयन द्वारा कड़ा विरोध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिड डे मील योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा- 80 बच्चों का खाना दिखाया गया : जबकि स्कूल में कोई नहीं था

 एएम नाथ।  सोलन : सोलन जिले में मिड डे मील योजना से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। हाल ही में दिग्गल के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अचानक निरीक्षण के दौरान यह पता...
article-image
पंजाब

ब्रह्मलीन बाबा बलवंत शाह जी की अंतिम रस्म 28 दिसंबर को होगी

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  गांव दारा पुर के डेरा बाबा जाहिरा पीर जी के मुख्य सेवादार बाबा बलवंत शाह जी का पिछले दिनों अचानक देहांत हो गया था उनकी अंतिम रस्में 28 दिसंबर को दरबार...
article-image
पंजाब

स्टेट बैंक समुंदड़ा ने बीरमपुर स्कूल में पौधारोपण कर मनाया स्टेट बैंक का स्थापना दिवस

गढ़शंकर, 6 जुलाई: भारतीय स्टेट बैंक एडीबी शाखा समुंदड़ा ने सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बीरमपुर में छायादार एवं सजावटी पौधे लगाकर अपने बैंक का स्थापना दिवस मनाया। शाखा प्रबंधक जसवीर सिंह ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!