रेलवे अंडरपास और पंडोगा-त्यूड़ी पुल से क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई रफ्तार : जिला ऊना में निर्माणाधीन परियोजनाओं का सचिव अभिषेक जैन ने किया निरीक्षण

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 19 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव अभिषेक जैन ने शनिवार को ऊना जिले के मलाहत में निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास तथा स्वां नदी पर बन रहे पंडोगा-त्यूड़ी पुल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उच्च मार्ग और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अभिषेक जैन ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि सभी विकास परियोजनाएं तय समय-सीमा के भीतर पूरी की जा सकें। उन्होंने कहा कि इन दोनो परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्रीय विकास को नई रफ्तार मिलेगी।
अभिषेक जैने ने बताया कि ऊना विधानसभा क्षेत्र के मलाहत में लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे रेलवे अंडरपास का 45 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि रेलवे अंडरपास कार्य को 13 अगस्त, 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। इस अंडरपास के बन जाने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुगम होगा तथा पीरनिगाह जैसे धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं सहित आमजन को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग के चलते लोगों को लंबे समय तक प्रतीक्षा करनी पड़ती है, जिससे आपातकालीन सेवाओं को भी बाधा पहुंचती है। अंडरपास बनने से यह समस्या समाप्त हो जाएगी।
इसके अतिरिक्त सचिव ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के पंडोगा गांव में 50.60 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पंडोगा-त्यूड़ी पुल के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि 560 मीटर लंबा यह पुल का निर्माण कार्य मार्च 2026 तक पूर्ण किया जाएगा। इस पुल के निर्माण से हरोली और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। साथ ही पंडोगा, खड्ड, पंजावर एवं पंडोगा इंडस्ट्रियल एरिया के लिए आवागमन और मालवहन की सुविधा में सुधार होगा। साथ ही बसाल, त्यूड़ी तथा महाराज सुग्रीवानंद जी आश्रम बसाल आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी विशेष सुविधा प्राप्त होगी। सचिव अभिषेक जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्यवासियों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी और समयबद्ध विकास कार्यों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पुरी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हरोली बलदेव सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बंगाणा अरविंद लखनपाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग भरवाईं हरगोबिन्द कौशल, एसडीओ अरविन्द चौधरी, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय एनएच हरि राम तथा एसडीओ एनएच राजेश कुमार उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जीवन है अनमोल अभियान का शुभारंभ किया ग्रामीण विकास मंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर

ऊना – प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में समस्त महिलाओं भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जीवन है अनमोल अभियान शुरू किया है, जिसे ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज,...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

आपदा में विश्वास का पर्याय हिमाचल पुलिस, सोलन पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्य की पूरे प्रदेश एवं देश में की जा रही सराहना : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संवेदनशील नेतृत्व में प्रदेश सरकार एवं सभी अधिकारी तथा कर्मचारी दिन-रात सतत् क्रियाशील

सोलन : हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष हो रही भारी वर्षा से त्रस्त जन-जन की पीड़ा को कम करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संवेदनशील नेतृत्व में प्रदेश सरकार एवं सभी अधिकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मन की बात की 113वीं कड़ी में प्रधानमंत्री के सम्बोधन का मूल पाठ -21वीं सदी के भारत में, कितना ही कुछ ऐसा हो रहा है, जो विकसित भारत की नींव मजबूत कर रहा : प्रधानमंत्री

मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार। ‘मन की बात’ में, एक बार फिर, मेरे सभी परिवारजनों का स्वागत है। आज एक बार फिर बात होगी – देश की उपलब्धियों की, देश के लोगों के सामूहिक प्रयासों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आसुरी प्रवृत्तियों के प्रतीक रावण, कुम्भकर्ण तथा मेघनाद के दहन के साथ विजयदशमी का पर्व आज विधिवत पूजा-अर्चना सहित सम्पन्न

एएम नाथ। सोलन : आसुरी प्रवृत्तियों के प्रतीक रावण, कुम्भकर्ण तथा मेघनाद के दहन के साथ विजयदशमी का पर्व आज विधिवत पूजा-अर्चना सहित सम्पन्न हो गया। सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित विजयदशमी पर्व...
Translate »
error: Content is protected !!