रेल मंत्रालय ने मोहाली-राजपुरा रेल लिंक के लिए 202.99 करोड़ का बजट किया जारी : रवनीत बिट्ट

by
राजपुरा से चंडीगढ़ रेलवे लाइन बनने का सपना जल्द पूरा होने वाला है। यह करीब 24 किलोमीटर लंबा ट्रैक बनेगा। केंद्र सरकार ने इस प्रोजैक्ट को मंजूरी दे दी है और इसके लिए 202.99 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है।
केंद्रीय रेलवे मंत्री रवनीत सिंह बिट्ट ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उनकी कोशिश यही है कि 2 दो साल में इस प्रोजैक्ट को पूरा किया जाए। इस प्रोजैक्ट के पूरा होने से पूरा मालवा अपनी राजधानी से रेलवे के माध्यम से जुड़ जाएगा।
उन्होंने कहा कि पहले केंद्र और राज्य मिलकर पैसा देते थे, लेकिन अब इस प्रोजैक्ट की सारी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की रहेगी। इस दौरान रेल के जंक्शन का काम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि दो लाइनें, फिरोजपुर से पट्टी लाइन और तलवंडी साबो तक ट्रैक बनेगा। पूरे पंजाब में 700 करोड़ का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक बने हुए सात महीने हुए हैं। लुधियाना के साथ ही अमृतसर का प्रोजैक्ट भी पूरा होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह खुद मालवा क्षेत्र से संबंध रखते हैं। उन्होंने बताया कि पहले रेलवे के विस्तार में माफिया रुकावट डालते थे। वे नहीं चाहते थे कि इसका विस्तार हो। लेकिन, अब वह इस दिशा में जुटे हुए हैं।
पंजाब की राजनीतिक पार्टियां दें सहयोग
बिट्ट ने कहा कि पंजाब की सभी राजनीतिक पार्टियों से सहयोग की अपील की है। बिट्ट ने कहा कि किसान जितनी जमीन की मांग करेंगे, वह उन्हें दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस रेल नैटवर्क के लिए काफी गंभीर है। जानकारी के मुताबिक, यह रेल लाइन राजपुरा के निकट गांव नलास से मोहाली के नजदीक चंडीगढ़-लुधियाना लाइन पर पड़ते गांव सनेटा तक बिछाई जाएगी, ताकि राजपुरा चंडीगढ़ रेल लिंक जोड़कर पंजाब के सबसे बड़े क्षेत्र मालवा के लोगों को चंडीगढ़ तक सस्ता सफर मुहैया कराया जा सके। राजपुरा से 5 किलोमीटर लंबी एक और लाइन को मंजूरी दी गई है, ताकि चंडीगढ़ को जाते समय रेल के इंजन को बदलने की जरूरत न पड़े और सफर कर रहे लोगों का अधिक समय खराब न हो। इस लाइन के बनने से सबसे ज्यादा फायदा राजपुरा में स्थापित हो रही इंडस्ट्री को मिलेगा। इसके अलावा युवा चंडीगढ़ या ट्राइसिटी में जॉब या पढ़ाई कर आसानी से अपने इलाकों में जा पाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाबी की प्रोफेसर ने हॉस्टल में फंदा लगा दे दी जान : प्रेमी और उसके पिता कर रहे थे परेशान

अमृतसर : प्रेमी, उसके पिता और एक अन्य व्यक्ति के परेशान किए जाने से दुखी अमृतसर के खालसा काॅलेज फाॅर वुमन की प्रोफेसर ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शादी में डीजे के धुन पर जमकर फायरिंग – वीडियो वायरल होने पर एक्शन में पुलिस

मोगा  :   कोट ई सेखा के गांव उमरियाना में एक शादी समारोह में डीजे की धुन पर जमकर फायरिंग की गई. इस फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है....
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

विजटर वीजा पर गया सत्यम, न्यूजीलैंड पुलिस में बन गया अफसर : ईलाके का पहला युवक जो न्यूजीलैंड  पुलिस में अफसर बना

गढ़शंकर : सैला खुर्द से नरेंद्र कुमार गौतम व अंजना गौतम के बेटे सत्यम गौतम न्युजीलैंड विजटर वीजा पर गए थे और वहां पर अपने जीजा के साथ जेल में गए तो उनकी बाडी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुल्हड़ पिज्जा कपल को मिली पुलिस सिक्योरिटी : निगरानी में 24 घंटे रहेंगे – अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद मचा था बवाल

जालंधर का फेमस यूट्यूबर जोड़ी जिन्हें कुल्हड़ पिज्जा कपल  के नाम से जाना जाता है, उन्हें पुलिस पुलिस प्रोटेक्शन मिली है. जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने दोनों की सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मियों  को तैनात...
Translate »
error: Content is protected !!