रोटरी क्लब मिड टाउन के “गिफ्ट ऑफ लाइट” प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रोटरी क्लब मिड टाउन के सामाजिक सेवा प्रोजेक्ट “गिफ्ट ऑफ लाइट” के तहत समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए क्लब के चेयरमैन और पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन मनोज ओहरी को राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान “एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया” और अन्य संगठनों द्वारा आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। इस अवसर पर देशभर से समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रोटेरियन मनोज ओहरी को “इंडिया प्राइड अवॉर्ड” से नवाजा गया। यह पुरस्कार उन्हें कॉर्निया ट्रांसप्लांट की सहायता, मुफ्त चिकित्सा सामग्री वितरण और रक्तदान के क्षेत्र में किए गए विशेष कार्यों के लिए मिला।
मनोज ओहरी अब तक 39 बार रक्तदान कर चुके हैं और 1000 से अधिक मरीजों को मुफ्त इंजेक्शन, दवाइयाँ और अन्य चिकित्सा सामग्री उपलब्ध करवा चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने जरूरतमंद दिव्यांगजनों को 55 ट्राइसाईकिल और व्हीलचेयर भी वितरित की हैं। वह रोटरी क्लब के माध्यम से निरंतर समाजसेवा में जुटे हुए हैं।उन्होंने बताया कि अब तक देश के 600 से ज्यादा कॉर्निया ट्रांसप्लांट करवा चुके है जिससे उनकी अंधेरी जिंदगी में रोशनी आई है, जिनमें से पंजाब के 455 कॉर्निया ट्रांसप्लांट, बिहार के 9, झारखंड के 28, उत्तर प्रदेश के 37, महाराष्ट्र का 1, मध्य प्रदेश के 2, उत्तराखंड के 2 और राजस्थान के 2 कॉर्निया ट्रांसप्लांट शामिल हैं। उनका लक्ष्य है कि पूरे देश से कॉर्निया ब्लाइंड की जानकारी एकत्र कर उन्हें सहायता पहुँचाई जाए।उन्होंने अपील की कि यदि कोई कॉर्निया ब्लाइंड या उनके परिवारजन इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो वे रोटरी क्लब होशियारपुर के किसी भी सदस्य से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त वे जिला कपूरथला से सुनील कुमार, टांडा से बरिंदर सिंह मसीती व डॉ. काजल से भी संपर्क कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत ऑपरेशन और सहायता पूरी तरह नि:शुल्क है।इस मौके पर रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष गोपाल कृष्ण वासुदेवा और रोटेरियन परवीन पब्बी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा ने देश को सिर्फ धोखा दिया : देश को बचाने के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाना जरूरी – सांसद मनीष तिवारी

  जनसंपर्क मुहिम के तहत गांव भवानीपुर में पब्लिक मीटिंग को किया संबोधितग गढ़शंकर, 3 मार्च: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने जनसंपर्क मुहिम को आगे बढ़ाते हुए,...
article-image
पंजाब

विकास कार्यों हेतु सांसद मनीष तिवारी ने बांटे ग्रांट के चैक : महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा

गढ़शंकर, 29 जुलाई: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा आज गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों रोड मजारा, नंगला और रामपुर बिल्लरों का दौरा करने सहित विकास कार्यों...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने साइकलिस्ट बलराज सिंह को किया सम्मानित

होशियारपुर।  जी-2-जी दिल्ली रैंडनरनरज द्वारा वल्र्ड अल्ट्रा साईकलिंग एसोसिएशन द्वारा प्रमाणित इंडिया गेट दिल्ली से गेट वेय ऑफ इंडिया मुम्बंई तक 1460 किलोमीटर लंबी एपिक साइकिल राइड पूरी की। 6 दिन 5 रातों में...
article-image
पंजाब

सतनाम सिंह सीपीआईएम के ब्रांच सचिव चयनित 

गढ़शंकर, 9 सितम्बर: आज सीपीआईएम शाखा भज्जल की बैठक गुरबिंदर कौर की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पार्टी जिला सचिव होशियारपुर और राज्य सचिवालय सदस्य गुरनेक सिंह भज्जल ने संबोधित किया और कहा कि पार्टी...
Translate »
error: Content is protected !!