लंगर लगाने के लिए संगत रवाना : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर की और से माता चिंतपूर्णी के दुआर

by
गढ़शंकर :  माता के पावन नवरात्रों के उपलक्ष्य में श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त नगर निवासियों के सहयोग से माता चिंतपूर्णी जी के दरबार के रास्ते में गांव अलोह (हिमाचल) में वार्षिक भंडारा लगाने के लिए आज गढ़शंकर से सेवादारों का काफिला रवाना हुआ।
इस अवसर पर बंत सरकार जी तथा मास्टर शिवचरण दास जी महाराज संगत को आशीर्वाद देने के लिए विशेष तौर पर पहुंचे। श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर के चेयरमैन ठेकेदार कुलभूषण शौरी तथा अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में पूजा अर्चना के उपरांत सेवादारों का काफिला लंगर लगाने के लिए बस तथा ट्रक में रवाना हुआ। इस संबंध में जानकारी देते हुए ठेकेदार कुलभूषण शौरी ने बताया कि महामाई के पावन नवरात्रों के उपलक्ष में श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त नगर निवासियों के सहयोग से इस वर्ष वार्षिक भंडारा 9 तथा 10 अप्रैल को लगाया जा रहा है। जिसके लिए आज माता रानी के जयकारों की गूंज में सेवादारों का जत्था रवाना किया गया है। इस अवसर पर डॉ अशोक पराशर, विनोद प्रभाकर, अजय अग्निहोत्री, राजीव अरोड़ा, राकेश गर्ग, हरपाल सिंह बेदी, विनय शर्मा, चेतन गुलाटी तथा सहज प्रीत सहित बड़ी गिनती में सेवादार उपस्थित थे।
फोटो : लंगर के लिए संगत के रवाना होने दौरान ठेकेदार कुलभूषण शौरी व अन्य।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ग्राम पंचायत गांव मल्ल मजारा और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित हुआ पिंक बॉल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट

डिवाइन क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी काका जी के नाबाद 110 रनों की बदौलत डिवाइन क्रिकेट क्लब ने फाइनल मुकाबला 10 विकेट से जीता। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ग्राम पंचायत गांव मल्ल मजारा और ग्रामवासियों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

RSS का नया हेडक्वार्टर : 3 टावर, 300 कमरे…150 करोड़ में बनकर तैयार हुआ – 5 लाख वर्ग फुट में फैला यह विशाल परिसर आधुनिक सुविधाओं से लैस

नई दिल्ली  : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  ने बुधवार को राजधानी दिल्ली में अपने अत्याधुनिक नए कार्यालय परिसर ‘केशव कुंज’ का उद्घाटन किया। लगभग 5 लाख वर्ग फुट में फैला यह विशाल परिसर आधुनिक सुविधाओं...
article-image
पंजाब

भाजपा मंडल ने स्थानीय कार्यालय में समागम का आयोजन कर तिरंगा फहराया

गढ़शंकर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल ने स्थानीय कार्यालय में समागम का आयोजन कर तिरंगा फहराया और देश की अजादी के लिए स्वतंत्रता संग्रामियों को याद किया। इस समय भाजपा की प्रदेशिक...
article-image
पंजाब

सूचना का अधिकार एक्ट ने सरकारी कामकाज में पारदर्शिता व जवाबदेही को बनाया यकीनी: खुशवंत सिंह

राज्य सूचना कमिश्नर ने मगसीपा की ओर से आयोजित ट्रेनिंग के दौरान पी.आई.ओज व ए.पी.आई.ओज. को किया संबोधित होशियारपुर  :  राज्य सूचना कमिश्नर श्री खुशवंत सिंह ने कहा कि सूचना का अधिकार(आर.टी.आई) एक्ट सरकारी...
Translate »
error: Content is protected !!