लंपी स्किन बीमारी से पशुओं की मौत पर सांसद तिवारी ने प्रकट किया दुःख : पशु डिस्पेंसरियों व अस्पतालों में जरूरी डॉक्टर, स्टाफ व दवाएं मुहैया कराने में असफल रही सरकार

by

रोपड़: 6 अगस्त: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा क्षेत्र में तेजी से फैल रही लंपी स्किन की बीमारी के चलते सैंकड़ों पशुओं के बीमार पड़ने व उनमें से कइयों की मौत पर दुःख प्रकट करते हुए, हालात संभालने में सरकार की असफलता पर गहरा रोष जताया है।
यहां जारी एक बयान में, सांसद तिवारी ने कहा कि लंपी स्किन के चलते रोपड़, नवांशहर सहित राज्य के अन्य कई हिस्सों में बड़ी संख्या में पशु बीमार पड़ रहे हैं और कइयों की मौत हो चुकी है। लेकिन अफसोस है कि हालात इतने बिगड़ने के बावजूद सरकार पशु डिस्पेंसरियों व अस्पतालों में जरूरी डॉक्टर, स्टाफ व दवाएं मुहैया कराने में असफल रही है। सरकारी दावे अभी तक खोखले ही प्रतीत हो रहे हैं।
सांसद तिवारी ने सरकार से जल्द से जल्द कदम उठाने की अपील करते हुए कहा कि कहीं हालत हाथ से न निकल जाएं और पशुओं की जानों व किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल ने सीबीएसई डब्ल्यूएसओ, तो वहीं महाराष्ट्र ने झारखंड को दी एक तरफा शिकस्त : 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित हुए 20 मुकाबले

तीसरे दिन आयोजित होंगे प्री क्वाटर मुकाबलों सहित कुल 16 मैच एएम नाथ।  घुमारवीं (बिलासपुर), 02 फरवरी: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक...
article-image
पंजाब

चंबा के ऐतिहासिक चौहान मैदान में 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया ध्वजारोहण व पुरस्कार वितरण

एएम नाथ। चम्बा चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस जिला स्तरीय समारोह मे हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप...
article-image
पंजाब

महिला पुलिस इंस्पेक्टर अर्शप्रीत कौर भगोड़ा घोषित

मोगा: पंजाब पुलिस भ्रष्टाचार और नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। अगर इसमें पुलिस का कोई कर्मचारी या अधिकारी शामिल पाया जाता है तो उस पर भी कड़ी कार्रवाई की...
article-image
पंजाब

डेमोक्रेटिक फॉरेस्ट इंप्लाइज यूनियन ने मांग पत्र मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा के माध्यम से कैबिनेट सब-कमेटी को भेजा

होशियारपुर :  डेमोक्रेटिक फॉरेस्ट इंप्लाइज यूनियन यूनिट होशियारपुर के प्रधान महेंद्रपाल द्वारा  मांगपत्र चेयरमैन कैबिनेट सब कमेटी पंजाब को कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा को दिया। यह जानकारी देते हुए महासचिव नरिंदर सिंह ने...
Translate »
error: Content is protected !!