लव जिहाद : खुद को हिंदू बताता रहा इशाक अली -पीड़िता गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

by
एएम नाथ।  नालागढ़  :  जिला सोलन के नालागढ़ में एक युवती से दुराचार कर उसे गर्भवती करने के मामले में पुलिस ने आरोपी इशाक अली को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी को अब अदालत में पेश किया जाएगा। नालागढ़ में किराए के मकान में रहने वाली एक युवती ने मुस्लिम व्यक्ति पर उसे झूठ बोलकर उसके साथ दुराचार किया। जिससे वह वह गर्भवती हो गई, लेकिन अब यह व्यक्ति उसके मारपीट करने लगा है। ये आरोपी युवती ने लगाए हैं।
‘खुद को हिंदू बताता रहा’
युवती ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 से एक व्यक्ति उसका पीछा करता था। जिसने अपना नाम ईशु बताया। बाद में मोबाइल पर उसे मैसेज भेजने लगा। पहले स्वयं को हिंदू बताता रहा, लेकिन बाद उसके नाम ईशाक अली निकला। अगस्त 2024 में उसके पिता का निधन होने के बाद यह अकेली हो गई थी तब उक्त व्यक्ति उसे बहला फुसला कर कोर्ट में शादी करने का झांसा देने लगा, लेकिन उसने शादी नहीं की। उसे बाद में पता चला कि उक्त व्यक्ति पहले से शादीशुदा था।
आरोपी ईशाक अली गिरफ्तार
एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी इशाक अली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। और उसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एनवाईके ने अंब में कोरोना पर लोगों को किया जागरूक

ऊना : नेहरु युवा केंद्र ऊना द्वारा जन-जन को कोरोना से बचाओ मुहिम के अंतर्गत नेहरु युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों तथा स्थानीय महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा अंब बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया।...
article-image
पंजाब

80 रुपए की जगह 1500 रुपए वसूलने का आरोप : पटवारी हरबंस लाल को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोप में किया गिरफ्तार

नूरमहल : पटवार हल्का नूरमहल के पटवारी हरबंस लाल को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। पटवारी हरबंस लाल पर जमीन के नक्शे (अक्स छजरा) की निर्धारित फीस 80...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मज़बूती के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग डिजिटल कार्यप्रणाली अपनाए: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के...
Translate »
error: Content is protected !!