लाइसेंस के बगैर न हो तंबाकू उत्पादों की बिक्री : DC अमरजीत सिंह

by
शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर करें सख्त कार्रवाई
तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 की समीक्षा बैठक में डीसी ने दिए निर्देश
एएम नाथ।  हमीरपुर 20 नवंबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने वीरवार को यहां हमीर भवन में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, शिक्षा, पंचायतीराज और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके 9 अक्तूबर से 8 दिसंबर तक चलाए जा रहे तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
उन्होंने कहा कि तंबाकू उत्पादों की बिक्री हेतु व्यापारियों के लिए लाइसेंस अनिवार्य किया गया है। लाइसेंस के बगैर कोई भी व्यापारी तंबाकू उत्पाद नहीं बेच सकता है। पंचायत स्तर पर तंबाकू उत्पाद बेचने के लिए पंचायत सचिव से लाइसेंस लेना अनिवार्य किया गया है। ये लाइसेंस केवल स्थायी दुकानों को ही जारी किए जाएंगे। शिक्षण संस्थानों के आसपास भी तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी है। उपायुक्त ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों तथा शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर कड़ी नजर रखी जानी चाहिए और सभी नियमों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसके प्रति पंचायत जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को भी जागरुक करने की आवश्यकता है।
उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग और पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों को पंचायत सचिवों को लाइसेंस का प्रारूप उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए, ताकि इच्छुक व्यापारी पंचायत सचिव से लाइसेंस बनवा सकें। तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के क्रियान्वयन से संबंधित अन्य मुद्दों और अभियान के दौरान आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों पर भी बैठक में व्यापक चर्चा की गई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने जिला में अभियान की प्रगति की ताजा रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में एएसपी राजेश कुमार, सभी खंड चिकित्सा अधिकारी और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

इंटरएक्टिव विज़ुअल टूल किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियों को सीखने में कर रहे मदद

होशियारपुर, 17 मार्च: प्रमोटिंग रिजेनरेटिव नो-बर्न एग्रीकल्चर (प्राना) प्रोजेक्ट किसानों को फसल अवशेषों के प्रबंधन के लिए बेहतर तरीके अपनाने में मदद करता है, जिसमें नो-बर्न को बढ़ावा देने, मिट्टी की संरचना में सुधार करने और मिट्टी में कार्बन बढ़ाने के अलावा बिना जुताई और रिजेनरेटिव कृषि प्रथाओं का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार ने नंगल डैम पर पुलिस की तैनात : हरियाणा-पंजाब के बीच गहराया जल विवाद

चंडीगढ़  : हरियाणा-पंजाब के बीच भाखड़ा नहर के पानी को लेकर जारी जल विवाद गहराता जा रहा है।  पंजाब किसी भी हाल में हरियाणा को उसके तय हिस्से का पानी देने के खिलाफ है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार गांव के द्वार’ की शुरुआत ग्राम पंचायत नौणी से : कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल करेंगे अध्यक्षता

सोलन : DC मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘सरकार गांव के द्वार’ की शुरुआत सोलन ज़िला की ग्राम पंचायत नौणी से 17 जनवरी, 2024 को होगी। प्रदेश के स्वास्थ्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

एएम नाथ। चम्बा : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) चम्बा द्वारा आयोजित “युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम” का समापन समारोह आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 03 नवम्बर से 09 नवम्बर, 2025 तक...
Translate »
error: Content is protected !!