लापरवाही से बाइक चलाने पर मामला दर्ज

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने दलवीर सिंह पुत्र हरि राम वासी कटवारा थाना पोजेवाल जिला नवाशहर की शिकायत पर लापरवाही पूर्वक बाइक चलाने के आरोप में नीतीश पुत्र शाम सुंदर के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
गढ़शंकर पुलिस को दिए बयान में दलवीर सिंह ने बताया कि वह अपने मामा के लड़के हरजिंदर सिंह पुत्र राम किशन वासी मंगूपुर थाना पोजेवाल के साथ 20 सितंबर को साढे पांच बजे बाइक नंबर पब 32 वी 1476 पर सवार हो कर गढ़शंकर जा रहे थे और बाइक को हरजिंदर सिंह चला रहा था। उसने कहा कि जब वह बोड़ा गांव के पास पहुंचे तो आगे जा रहे बाइक सवार नीतीश पुत्र शाम सुंदर को क्रास करने के लिए हरजिंदर सिंह ने कोशिश की तो नीतीश ने अपनी बाइक को लापरवाही से बगैर कोई इशारा किए सड़क के दूसरी तरफ मोड़ दिया जिसके चलते हरजिंदर सिंह की बाइक सड़क पर गिर गई और वह दोनों घायल हो गए। उसने बताया कि लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल गढ़शंकर इलाज के लिए दाखिल कराया लेकिन हरजिंदर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। दलवीर सिंह ने बताया कि यह घटना नीतीश की गलती से हुई है इसलिए इनके विरुद्ध कड़ी करवाई की जाए। थाना गढ़शंकर पुलिस ने दलवीर सिंह के बयान पर नीतीश पुत्र शाम सुंदर वासी बोड़ा थाना गढ़शंकर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आनंदपुर साहिब, तलवंडी साबो और स्वर्ण मंदिर के आसपास का गलियारा क्षेत्र पवित्र शहर घोषित, केजरीवाल ने की तारीफ

श्री आनंदपुर साहिब : गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर आनंदपुर साहिब में पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया गया इस दौरान पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव...
article-image
पंजाब

साप्ताहिक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा स्थानीय आश्रम गौतम नगर में साप्ताहिक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी शंकरप्रीता भारती जी ने अपने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरजीत सिंह गरेवाल को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन नियुक्त होने पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने दी बधाई

होशियारपुर : पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने हरजीत सिंह गरेवाल को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। खन्ना...
article-image
पंजाब

पंजाब में आप व कांग्रेस के गठबंधन पर अंतिम फैसला पार्टी प्रधान खरगे व राहुल गांधी लेंगे -वड़िंग

चंडीगढ़ । पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब में आप व कांग्रेस के गठबंधन पर अंतिम फैसला पार्टी प्रधान मल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी लेंगे। नवजोत सिंह सिद्धू व...
Translate »
error: Content is protected !!