लाल लकीर अंदर रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर : लुधियाना ज़िले में इन लोगों को 50 साल बाद मालिकाना हक किया प्रदान

by
लुधियाना :  पंजाब में ‘लाल लकीर’ के अंदर रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। लुधियाना ज़िले में इन लोगों को 50 साल बाद मालिकाना हक प्रदान किया गया हैं। जानकारी के अनुसार, पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. और राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने ‘मेरा घर मेरे नाम’ स्कीम के तहत हाल ही में 158 परिवारों को मालिकाना अधिकार सौंपे।
वहीं आज 121 और घरों के निवासियों को यह हक सौंपा गया।
            इस अवसर पर संबोधित करते हुए सांसद संजीव अरोड़ा ने इस पहल को हैबोवाल क्षेत्र (वार्ड नंबर-65) में लंबे समय से चल रहे संपत्ति स्वामित्व के मुद्दों को सुलझाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। बताया गया कि ये निवासी पिछले 50 वर्षों से अपनी संपत्तियों पर कानूनी मालिकाना हक की मांग कर रहे थे, जो अब जाकर पूरी हुई है।
 अरोड़ा ने इस योजना के दूरगामी प्रभावों पर ज़ोर देते हुए कहा कि यह योजना न केवल दशकों पुरानी चुनौतियों का समाधान करती है, बल्कि निवासियों के सम्मान और आत्मगौरव को भी बहाल करती है और उनके लिए नए आर्थिक रास्ते खोलती है। यह योजना निवासियों को कानूनी मान्यता प्रदान करती है और उन्हें वित्तीय विकास के लिए अपनी संपत्तियों का उपयोग करने के योग्य बनाती है – चाहे वह कर्ज़ के ज़रिए हो या फिर अपने परिवारों के भविष्य की योजना बनाकर।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चक्क हाजीपुर के खेतों में युवक का मिला शव : परिजनों ने हत्या की व्यक्त की आशंका

गढ़शंकर। गढ़शंकर के गांव चक्क हाजीपुर के खेतों में एक युवक का शव बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या करने की आशंका व्यक्त की है। गांव चककफुल्लू के गुरप्रीत सिंह पुत्र प्रकाश का शाम...
article-image
पंजाब

यह कहाँ का इन्साफ … पाकिस्तान से भेजे ड्रोन के मौत के शिकार हुई महिला के परिवार को पांच लाख : नकली शराब पीने से मरने वालो के परिवारों को दस दस लाख और नौकरी : अमरप्रीत लाली

गढ़शंकर। नकली शराब पीकर मरने वाले को दस दस लाख और नौकरियां दिए जा रहे और पाकिस्तान से आये ड्रोन से मौत का शिकार हुई महिला के परिवार को सिर्फ पांच लाख देने की...
article-image
पंजाब

माहिलपुर नगर पंचायत चुनाव : आप के 13 उम्मीदवारों , कांग्रेस के उम्मीदवारों 11, बसपा के उम्मीदवारों 3 व 16 निर्दलीयों ने भरे नामांकन पत्र

गढ़शंकर, 12 दिसंबर  : नगर पंचायत माहिलपुर के 13 वार्डो में 21 दिसंबर को हो रहे चुनाव के लिए नामजदगी पेपर जमा कराने के अंतिम दिन आम आदमी पार्टी के 13, कांग्रेस के 11,...
Translate »
error: Content is protected !!