लुधियाना में अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने में आप सरकार पूर्ण रूप से विफल: पवन दीवान

by

स्थानीय निकाय मंत्री की नाक के नीचे धड़ल्ले से बन रहीं अवैध कॉलोनियां: कांग्रेस

लुधियाना, 15 फरवरी: ज़िला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने राज्य की आप सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए, आरोप लगाया है कि वह लुधियाना में अवैध कॉलोनियों के बेलगाम फैलाव पर रोक लगाने में “पूरी तरह विफल” रही है। जारी एक तीखे बयान में, दीवान ने कहा कि यह हैरान करने वाला है कि स्थानीय निकाय मंत्री स्वयं लुधियाना से होने के बावजूद उनकी नाक के नीचे ही अवैध कॉलोनियां धड़ल्ले से विकसित हो रही हैं।

दीवान ने आरोप लगाया कि सभी नियमों को ताक पर रखकर पूरे शहर में अवैध कॉलोनियां बनाई जा रही हैं और यह सिलसिला बेलगाम जारी है, जबकि स्थानीय निकायों के अधिकारी मूक दर्शक बने हुए हैं। उन्होंने सरकारी मशीनरी और संबंधित मंत्री के “लापरवाह और गैर-जिम्मेदार” रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए, कहा कि प्रशासन की चुप्पी गैरकानूनी गतिविधियों से मिलीभगत दर्शाती है।

उन्होंने अनियंत्रित शहरीकरण के लिए मौजूदा सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए, कहा कि शहर में नियमों का खुला उल्लंघन आम बात बन चुकी है। दीवान ने कहा कि अवैध कॉलोनियों के डिवेलपर वैध फीस, करों और कंप्लायंस से बचकर सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

इस क्रम में, अवैध कॉलोनियों के अनियंत्रित प्रसार के खिलाफ चेतावनी देते हुए, दीवान ने कहा कि यह न केवल शहर की सुंदरता को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि दीर्घकालिक टिकाऊ विकास के लिए भी खतरा बन रहा है। उन्होंने कहा कि बेतरतीब विस्तार योजनाबद्ध विकास को खोखला करता है, नागरिक अवसंरचना पर दबाव बढ़ाता है और शासन पर जनता के भरोसे को कमजोर करता है।

दीवान ने ज़ोर देते हुए, कहा कि पंजाब का औद्योगिक केंद्र लुधियाना बेतरतीब फैलाव नहीं, बल्कि सुव्यवस्थित और पारदर्शी विकास का हकदार है। उन्होंने सरकार से हालात काबू से बाहर होने से पहले गहरी नींद से जागने और सख्त कदम उठाने की अपील करते हुए, तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की। उनके अनुसार, नियमों का सख्ती से पालन, अधिकारियों की जवाबदेही तय करना और अवैध कॉलोनियों पर रोक के लिए पारदर्शी व्यवस्था लागू करना आवश्यक है।

अंत में, दीवान ने कहा कि लुधियाना का भविष्य बेईमान डिवेलपरों और सत्ता में बैठे लोगों की विफलता के हवाले नहीं किया जा सकता। केवल उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई और योजनाबद्ध शहरीकरण के प्रति ठोस प्रतिबद्धता से ही लुधियाना को एक आदर्श शहर के रूप में पुनः स्थापित किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीसी ने पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी दिशांत चौधरी को भेंट की बैडमिंटन किट, उज्ज्वल भविष्य की दीं शुभकामनाएं

रोहित जसवाल।  ऊना, 14 मई। प्रतिभाशाली पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी अम्ब के प्रताप नगर निवासी दिशांत चौधरी ने उपायुक्त कार्यालय में डीसी जतिन लाल से विशेष भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लोगों से रेडक्रॉस समिति को उदारतापूर्वक अंशदान करने का उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया आग्रह

रोहित जसवाल।  नालागढ़ : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गत देर सांय सोलन ज़िला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ज़िला स्तरीय तीन दिवसीय रेडक्रॉस मेले की द्वितीय सांस्कृतिक संध्या में शिरकत की। मुकेश...
article-image
पंजाब

सम्पूर्ण मानवता के मसीहा और प्यार की मूरत- बाबा हरदेव सिंह

दलजीत अजनोहा । होशियारपुर : बाबा हरदेव सिंह जी प्यार की मूरत थे। समस्त मानव कल्याण के लिए समर्पित और शांति से भरे विश्व की परिकल्पना को साकार करने वाले निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी...
article-image
पंजाब

अबैध माइनिंग के खिलाफ भवनौर के लोगों ने एसडीएम मुकेरियां को सौंपां ज्ञापन

तलवाड़ा(राकेश शर्मा). कंडी क्षेत्र के ब्लाक तलवाड़ा केअंतर्गत पडते गांव भवनौर के वन्य क्षेत्र जो हरियाली से प्रचुर मात्रा से हरे भरे पेड़ो से भरे पडे हुए है।लेकिन इन पहाड़ी जंगलों को कुछ लोग...
Translate »
error: Content is protected !!