लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खि़लाफ़ होगी कार्रवाई : एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल

by
लोग एमरजेंसी और अति ज़रूरी कामों के लिए ही घर से बाहर निकलेंः
सभी मॉल, मार्किटें, दुकानें और रैस्टोरैंट आदि रविवार को रहेंगे बंद, ज़रूरी सेवाएं रहेंगी बरकरार
पिछले 3 दिनों दौरान नाइट कर्फ़्यू के उल्लंघन पर 77 मामले दर्ज, 571 चालान
होशियारपुर, 24 अप्रैलः
कोरोना महामारी के मद्देनज़र पंजाब सरकार द्वारा जारी नयी हिदायतों के पूर्ण पालन की अपील करते हुए एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल ने ज़िला वासियों से आह्वान किया कि रविवार को सिर्फ़ और सिर्फ़ एमरजेंसी और अति ज़रूरी कामों के लिए ही लोग घरों से बाहर आएं जिससे वायरस की प्रभावी रोकथाम को यकीनी बनाया जा सके।
एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा जारी हिदायतों के मुताबिक रविवार को सभी मॉल, मार्किटें, रैस्टोरेंट, होटल आदि मुकम्मल बंद रहेंगे। इन हिदायतों के पूर्ण पालन को यकीनी बनाया जाये। उन्होंने कहा कि एमरजेंसी और अति ज़रूरी हालात के बिना बाहर घूमने वालों के खि़लाफ़ बनती कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने बताया कि ज़िला पुलिस द्वारा एस.पीज़ और डी.एस.पीज़ के नेतृत्व में विशेष तौर पर नाकाबंदी की गई है जिससे हिदायतों को पूर्ण तौर पर लागू करवाया जा सके।
पिछले 3 दिनों दौरान नाइट कर्फ़्यू और मास्क न पहनने वालों के खि़लाफ़ की गई कार्यवाही सम्बन्धी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि जिले में नाइट कर्फ़्यू के उल्लंघन पर 77 मामले दर्ज किये गए हैं जबकि मास्क न पहनने के 571 चालान किये गए। उन्होंने लोगों से अपील की कि मौजूदा स्वास्थ्य संकट और सार्वजनिक हितों के मद्देनज़र मास्क पहनने, एक-दूसरे से बनती दूरी बनाकर रखने के अलावा सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर जारी की जातीं हिदायतों के पालन में किसी किस्म की लापरवाही न की जाये।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

दो साल की बच्ची के साथ पूर्व सैनिक ने की दुष्कर्म करने की कोशिश, आरोपी ग्रिफतार

गढ़शंकर के तहत गांव पद्दी खुशी  के  पूर्व सैनिक ने दो वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित के परिवार के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

उसूलों से कोई समझौता नहीं : बीजेपी विधायक अदिति सिंह की एक पोस्ट से रायबरेली की सियासत गरमा गई

रायबरेली  : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत बीजेपी कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली रायबरेली सीट पर कमल खिलाने के लिए हर मोर्चे पर काम कर रही है। यहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी से...
article-image
पंजाब

चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन संबंधी सी-विजिल एप के माध्यम से की जा सकती है शिकायत

होशियारपुर, 27 मार्चः लोक सभा चुनाव संबंधी आदर्श चुनाव आचार संहिता को सख्ती से लागू करने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से लगातार प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी के...
article-image
पंजाब

बच्चे बचाने है तो पंजाब छोड़ दो : नशे की लत में 26 साल का बेटा खोने वाले पिता का दर्द

अमृतसर में नशे के ओवरडोज लेने से 26 साल के आकाश की मौत हो गई। पंजाब पुलिस के हेड कॉन्सटेबल पिता अशोक कुमार ने बेटे के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। पिता...
Translate »
error: Content is protected !!