लॉरेंस बिश्नोई पाकिस्तान से मिलकर करवा रहा ग्रेनेड हमले : मंत्री मोहिंदर भगत

by
जालंधर। पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर सोमवार देर रात करीब एक बजे हुए ग्रेनेड हमले की निंदा की।
उन्होंने कहा कि राज्य में इस तरह की हरकतें लॉरेंस बिश्नोई पाकिस्तान से मिलकर करवा रहा है। भगत ने मंगलवार को कालिया के घर पर उनसे मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा, हम अभी मनोरंजन कालिया जी का हाल चाल लेकर आए हैं, अच्छे माहौल में बातचीत हुई। पुलिस अपना काम कर रही है लेकिन सच्चाई ये है कि पंजाब में इस तरह की हरकतें लॉरेंस बिश्नोई पाकिस्तान से मिलकर करवा रहा है। भगत ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई को अहमदाबाद की साबरमती जेल में केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से पूरी सुरक्षा दी जा रही है। ये किसी से छुपा नहीं की लॉरेंस के पाकिस्तानियों के साथ कैसे संबंध हैं।
साथ ही कैबिनेट मंत्री के साथ मौजूद पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने भी पंजाब में इस तरह के हमलों के लिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके पाकिस्तान स्थित आकाओं की कड़ी आलोचना की। उन्होंने पाकिस्तान के इशारे पर लॉरेंस के नापाक नेटवर्क पर प्रकाश डाला जो पंजाब की शांति को भंग करने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने आगे कहा कि लॉरेंस बिश्नोई अहमदाबाद की साबरमती जेल से इस पूरे नेटवर्क को संभाल रहा था, जहाँ उसे भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से विशेष सुविधा मिल रही थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में पुलिस के सहयोग से करंट मसलों पर लैक्चर करवाया

गढ़शंकर, 3 सितम्बर बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में कालेज के एनएसएस यूनिट द्वारा पंजाब पुलिस के सहयोग से करंट मसलों पर लैक्चर करवाया गया। मुख्य...
पंजाब

जवाहर मार्केट का चौतरफा विकास हमारी प्राथमिक्ता:बाली दम्पति

नंगल : जवाहर मार्केट वार्ड 11 से आजाद प्रत्याशी के तौर पर जीती मीनाक्षी बाली पत्नी बलविंदर बाली ने अपना जीत का सर्टीफिकेट हासिल करने के बाद अपनी शानदार जीत को लेकर प्रैस से...
article-image
पंजाब

न्यूजीलैंड के जेल विभाग में गांव भज्जल की एकता बड़पग्गा बनी करेक्शन अफसर

गढ़शंकर : आज के युग में लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है। फिर बात चाहे शिक्षा की हो या फिर नौकरी की लड़कियों ने हमेशा ही बाजी मारी है। इसकी...
Translate »
error: Content is protected !!