लोअर नैण में बनेगा सब-स्टेशन : कण्डवाड़ी क्षेत्र में व्यय हो रहे 20 करोड़ : आशीष बुटेल

by
पालमपुर, 30 दिसंबर :- पालमपुर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत कण्डवाड़ी में राजीव गांधी डे बोर्डिंग विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है और इसपर साढ़े 7 करोड़ रुपये किये जायेंगे।
मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने यह जानकारी
कंडवाड़ी में एस एम पब्लिक हाई स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में उपस्थित लोगों को अपने संबोधन में दी। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों, अध्यापकों और अभिभावकों को आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिये बधाई दी। उन्होंने विद्यालय के होनहार छात्रों को पुरस्कृत भी किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुणात्मक और बेहतर शिक्षा सुविधा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश के सभी 68 हलकों में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है ताकि छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के लिये प्राइमरी विंग के नक्शे लगभग तैयार हो गए हैं और शैक्षणिक सत्र 2025 से कुछ कक्षायें यहाँ आरम्भ कर दी जायेंगी
उन्होंने कहा कि अगले 2 महीनों में नैण-कण्डवाड़ी क्षेत्र में लगभग 20 करोड़ के विभिन्न विकास कार्य आरम्भ होंगे। उन्होंने कहा कि कण्डवाड़ी – कलोली माता – रजेहड़ सड़क के निर्माण पर भी साढ़े 6 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं और शीघ्र इसका कार्य आरम्भ होगा। उन्होंने कहा कि नैण में पेयजल समस्या के सुधार के लिये सपेड़ू से पेयजल उपलब्ध करवाने के योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र बड़ा सामुदायिक भवन बनाने के लिये उनके अनुरोध पर सांसद आनन्द शर्मा द्वारा 30 लाख रुपये उपलब्ध करवाए हैं । शीघ्र ही इस भवन का निर्माण कार्य भी आरम्भ होगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में बिजली के सुधार के लिये लोअर नैण में बिजली का सब-स्टेशन लगाया जा रहा है।
आशीष ने कहा कि पालमपुर से कण्डवाड़ी को जोड़ने के लिये वया चंदपुर सपेड़ू कुलाणी में पुल निर्माण का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि विधायक प्राथमिकता में लोअर नैण से बनुरी तक सड़क का निर्माण किया गया है।
कार्यक्रम में नैण पंचायत के प्रधान गगन कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता लोकिन्दर ठाकुर, राजेश रॉकी सहित छात्र, अध्यापक, अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने निर्माणाधीन सीएचसी भवन समोट का किया निरीक्षण

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर जारी विकासात्मक परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुसीबत में लोगों के साथ खड़ी है सरकार : कुलदीप सिंह पठानिया 

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बादल फटने की घटना पर दु:ख जताया है। श्री पठानिया ने कहा कि बादल फटना काफी विनाशकारी और नुकसानदायक होता है, जो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा मुझे गिरफ़्तार करना चाहती, मेरी सबसे बड़ी सम्पत्ति मेरी ईमानदारी, यह लोग फ़र्ज़ी मुक़दमों से मेरी ईमानदारी पर चोट करना चाहते –

नई दिल्ली : भाजपा मुझे गिरफ़्तार करना चाहती है। मेरी सबसे बड़ी सम्पत्ति मेरी ईमानदारी है। ये लोग फ़र्ज़ी मुक़दमों से मेरी ईमानदारी पर चोट करना चाहते हैं।  हम भाजपा की इस गुंडागर्दी और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांग राहत भत्ता योजना के तहत 130 करोड़ रुपये का प्रावधान : वर्तमान वित्त वर्ष में 227 पदों को भरने की प्रक्रिया पूर्ण

एएम नाथ। शिमला : समाज के प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण की प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण विभाग तत्परता से कार्य...
Translate »
error: Content is protected !!