लोकतंत्र को खत्म करना , आने वाले समय में चुनाव ही न हों, ऐसी व्यव्स्था लाने का भाजपा द्वारा रचा जा रहा षड्यंत्र : विक्रमादित्य सिंह

by

एएम नाथ : मंडी । लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर भी चुनावी रार चालू हो गई है। कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार घोषित होने के अगले दिन ही विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कंगना रनौत के उस बयान पर पलटवार किया । जहां अभिनेत्री ने कहा था कि भारत को असली आजादी साल 2014 में मिली है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा, ‘कई लोग कहते हैं कि आजादी 2014 में मिली। अरे, हमारे नेताओं की इज्जत नहीं करते हो तो न करो। लेकिन कम से कम अटल बिहारी वाजपेयी का तो सम्मान करो। ‘देश में अंधभक्ति की सोच दुर्भाग्यपूर्ण’ : विक्रमादित्य सिंह ने आगे कहा, ‘अटल बिहारी जो प्रधानमंत्री रहे, कम से कम उनको तो याद करना चाहिए। उनका तो सम्मान करना चाहिए। उनके शासनकाल में देश में पोखरण में परमाणु परीक्षण हुआ, कम से कम उनका तो आदर किया जाए। आज देश में अंधभक्ति की सोच चल पड़ी है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।  गौरतलब है कि कुछ साल पहले, साल 2021 में कंगना रनौत ने सार्वजनिक तौर पर यह कहा था कि 1947 में भारत को आजादी भीख में मिली थी। देश को असली आजादी साल 2014 में मिली, जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने. कंगना रनौत का यह बयान फिर सुर्खियों में आया जब बीजेपी ने उन्हें मंडी से उम्मीदवार घोषित किया।

लोकतंत्र खत्म करने की साजिश हो रही : मंडी से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने आगे कहा कि बीजेपी चाहती है लोकतंत्र को खत्म करना। आने वाले समय में चुनाव ही न हों, ऐसी व्यव्स्था लाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। जो कोई भी बोलने की कोशिश करता है, उसे उठा कर जेल में डाल दिया जाता है। देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि दो-दो मुख्यमंत्रियों को जेल में डाल दिया गया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में धर्मांतरण का कानून सबसे पहले वीरभद्र सिंह ले कर आए थे। यह बात बीजेपी वाले भूल गए हैं. ये विरासत आप सबकी विरासत है। हम मिलकर इसे बचाना होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

यात्री निवास चिंतपुर्णी को समर्पित कोविड देखभाल केन्द्र के तौर पर किया आरक्षित

सीएचसी धुसाड़ा व नंदा अस्पताल कोविड देखभाल केन्द्रों की श्रेणी से किए डिनोटिफाई ऊना – आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 33 व 34 के तहत आदेश जारी करते हुए उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक प्रण जो जिला परिषद बनने के बाद लिया था वह आज पूरा हुआ : जम्मुहार स्कूल का भवन बन कर हुआ तैयार : मनोज कुमार 

एएम नाथ। चम्बा  :   जम्मुहार स्कूल जो काफी समय से जम्मुहार मंदिर में चला हुआ था। उसका अपना भवन काफी लंबे समय से बन कर तैयार हो गया था परंतु कुछ कागजी प्रक्रिया पूरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तभी बंटी फॉरच्यूनर और इनोवा गाड़ियां- बिना वित्तीय स्वीकृति के बन गया सवा दो सौ करोड़ का प्रोजेक्ट : विमल नेगी के मृत्यु की प्रशासकीय जांच ने बेनकाब की सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर

एएम नाथ। चंबा :  चम्बा के डलहौजी में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रदेश में पहली बार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डलहौज़ी के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में दिखाया जाएगा अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

एएम नाथ। डलहौज़ी :  अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को होने वाले श्रीरामलला की प्रतिमा के प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सनातन धर्म सभा व रामा नाटक क्लब के तत्वावधान में बैठक का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!