लोकसभा चुनाव के बाद अब महंगी बिजली का झटका : उपभोक्ता को बढ़ी हुई दर का बिजली बिल देना होगा

by

चंडीगढ़ : पंजाब में लोकसभा चुनाव के बाद बिजली महंगी का झटका लोगो लग गया है। क्योंकि स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के नए टैरिफ चार्ज निर्धारित कर दिए है। जिसके मुताबिक मुताबिक घरेलू बिजली के प्रति यूनिट 10 से 12 पैसे और इंडस्ट्रियल के 15 पैसे तक रेट बढ़ाए गए हैं। वहीं ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए बिजली की दर में 15 पैसे बढ़ोतरी की गई है। नए आदेश 16 जून से लागू होंगे। यह आदेश एक साल के लिए । इस दौरान सभी कैटेगरी के रेटों में बदलाव होगा।

पंजाब में हर परिवार को एक महीने 300 यूनिट और दो महीने में 600 यूनिट बिजली फ्री मिलती है। अगर कोई परिवार 600 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च कर लेता है तो उससे पूरा बिल वसूला जाता है। अगर ऐसे हुआ तो उपभोक्ता को बढ़ी हुई दर का बिजली बिल देना होगा। नए रेट के हिसाब हर परिवार को अब 30 से 40 रुपए अतिरिक्त चुकाने होंगे।

7 से 50 किलोवाट ​​​​​​तक नहीं पैसे बढ़ाए : घरेलू कैटेगरी में 7 किलोवाट से लेकर 50 किलोवाट तक कोई पैसा नहीं बढ़ाया है। इस कैटेगरी में अधिकतर मिडल क्लास और हाई क्लास आती है। जो पहले से 5.34 रुपए से लेकर 7.75 प्रति यूनिट भुगतान कर रहे हैं। अगर सारे टैक्स मिला दिए जाएं तो 10 रुपए के करीब यह यूनिट बनती है। इसके साथ नॉन रेजिडेंशियल सप्लाई के रेटों में भी बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसमें 7 किलोवाट तक 6.91 से 7.75 रुपए प्रति यूनिट रेट है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बच्ची का चेहरा टायर के नीचे आ गया, आंखें निकलीं बाहर : बच्ची की माँ ने कहा – जितने पैसे चाहिए ले लो, मेरी बेटी को लौटा दो

लुधियाना , 16 दिसंबर :  सेक्टर-32 स्थित बीसीएम  स्कूल में बस ने दूसरी क्लास की छात्रा को कुचल दिया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची का चेहरा टायर के नीचे आ...
article-image
पंजाब

केंद्र सरकार की बिजली सप्लाई सुदृढ़ करने वाली योजना को अपनी उपलब्धी बता कर उदघाटन कर रहें हैं आप नेता : तीक्ष्ण सूद

केजरीवाल का ब्यान है झूठ का पुलिंदा होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में आप नेताओं के झूठे प्रचार की हताशा को व्यंग का...
Uncategorized

Khám Phá World of

giá chung cư phước lý đà nẵng Trong thị trường cá cược trực tuyến đường ngày một phát triển cũng như trong khoảng hiện giờ, việc chọn chọn một hệ điều hành thương hiệu...
Translate »
error: Content is protected !!