लोकसभा चुनाव पर होने वाले व्यय की गंभीरता से निगरानी करें अधिकारी- जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा

by
नाहन, 22 फरवरी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन व्यय की निगरानी के सम्बन्ध में जारी दिशा-निर्देश और नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश सभी व्यय निगरानी समितियों को दिये हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और स्वंत्रत रूप से संपन्न करने के लिए सभी अधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेवारी को निष्ठापूर्वक गंभीरता से निभायंे।
जिला निर्वाचन अधिकारी आज गुरूवार को नाहन में निर्वाचन व्यय निगरानी (इलैक्शन एक्पेंडिचर मॉनिटरिंग) हेतु नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों के संयुक्त प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे थे।
सुमित खिमटा ने कहा कि निर्वाचन व्यय की निगरानी लिए नियुक्त सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि चुनाव के दौरान प्रत्याशी अथवा राजनैतिक दल द्वारा किये जाने वाले खर्चे का सही हिसाब-किताब रखा जाये और इस मामले में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन सम्बन्धी व्यय चुनाव प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है और इस विषय में सभी को निर्धारित दिशा निर्देश और नियमों के अनुरूप कार्य करना सुनिश्चित बनाना होगा।
सुमित खिमटा ने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जायेगी और चुनाव के लिए नियुक्त निर्वाचन व्यय निगरानी के सभी अधिकारियों को भी अपनी जिम्मेवारी स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से निभाने के लिए तत्परता के साथ कार्य करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि के निर्वाचन व्यय निगरानी के लिए निुयक्त सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी-अपनी डियुटी और जिम्मेवारी के बारे में संपूर्ण जानकारी हासिल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यद्यपि निगरानी प्रकोष्ठ के प्रत्येक सदस्य को प्रत्याशी अथवा राजनैतिक दल द्वारा किये जाने वाले खर्चों की मॉनिटरिंग सम्बन्धी संपूर्ण जानकारी इस प्रशिक्षण कार्यशाला में उपलब्ध करवाई गई है तथापि यदि किसी सदस्य को अधिक जानकारी की आवश्यकता हो तो वह समय रहते नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकता है।
सहायक आयुक्त एवं निर्वाचन व्यय निगरानी के लिये नियुक्त नोडल अधिकारी गौरव महाजन ने इस अवसर पर लोकसभा निर्वाचन के दौरान विभिन्न प्रत्याशी तथा राजनैतिक दलों द्वारा किये जाने वाले खर्चों की जानकारी सम्बन्धी पीपीटी के माध्यम से प्रदान की।
‘‘लोकसभा के लिए खर्च की अधिकतम सीमा 95 लाख और विधानसभा के लिए 40 लाख’’
सहायक आयुक्त गौरव महाजन ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा लोक सभा निर्वाचन के लिए प्रत्याशी द्वारा अधिकतम व्यय 95 लाख रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है। इसी प्रकार विधानसभा प्रत्याशी के लिए यह राशि अधिकतम 40 लाख रुपये निर्धारित है। उन्होंने कहा कि चुनाव के व्यय का लेखा-जोखा देख रहे सभी अधिकृत अधिकारी सुनिश्चित करें कि निर्वाचन के दौरान प्रत्याशी द्वारा किये जाने वाले प्रत्येक खर्चे का निर्धारित रजिस्टर में इंदराज सुनिश्चित बनायें और अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर, साख योजना अधिकारी पी.एस. पराशर के अलावा लोकसभा निर्वाचन के लिए निर्वाचन व्यय निगरानी समितियों के समस्त अधिकारी व कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता 13 फरवरी को अखण्ड चंडी पैलिस दरबार हाल की जाएगी आयोजित : जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा

एएम नाथ। चम्बा 9 फरवरी :   भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला चंबा द्वारा जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन अखण्ड चंडी पैलिस दरबार हॉल चम्बा में  13 फरवरी,2024 को किया जा रहा है।  इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑनलाइन हाजिरी के साथ शिक्षकों को भेजनी होगी लाइव लोकेशन : 1 मई से शुरू होने जा रही व्यवस्था

एएम नाथ। शिमला : प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में सेवारत अध्यापकों की हाजिरी ऑनलाइन लगने के साथ ही एक मई से उनकी लाइव लोकेशन भी शेयर होगी। स्वीट चैट एप से अध्यापकों को समय...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नगर निगम मंडी चुनाव : नामांकन के तीसरे व अंतिम दिन 43 नामांकन पत्र दाखिल

एएम नाथ।  मंडी, 02 मई। नगर निगम मंडी में पार्षदों के चुनाव के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के तीसरे व अंतिम दिन कुल 43 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सहायक निर्वाचन अधिकारी नगर निगम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैस बुकिंग में खेल : फोन से नहीं हो रही बुकिंग? ये 4 तरीके मिनटों में दिलाएंगे सिलेंडर, गैस की कमी नहीं, फिर क्यों परेशान है जनता? जानिए सच

इन दिनों आम आदमी की जिंदगी में LPG सिलेंडर को लेकर बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। कहीं बुकिंग ही नहीं हो रही, तो कहीं बुकिंग के बाद भी डिलीवरी का कोई अता-पता नहीं।...
Translate »
error: Content is protected !!