लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने संबंधी विचार विमर्श किया : ग्रीन चुनाव संबंधी चलाए गए अभियान में पूरी शिद्दत के साथ किया जाए कार्य-

by

होशियारपुर/गढ़शंकर, 22 मई : विधान सभा क्षेत्र 045 गढ़शंकर में सहायक रिटर्निंग अधिकारी-कम-एस.डी.एम गढ़शंकर शिवराज सिंह बल ने आज विधान सभा क्षेत्र के उच्चतम व न्यूनतम वोटिंग प्रतिशत वाले बी.एल.ओज के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बी.एल.ओज के साथ लोक सभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने संबंधी विचार विर्मश किया। उन्होंने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से 70 प्रतिशत से अधिक मतदान के लक्ष्य को पूरा करने में कोई कमी न छोड़ी जाए और योग्य मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया जाए।

       एस.डी.एम ने इस दौरान सभी बी.एल.ओज को कहा कि लोकसभा क्षेत्र आनंदपुर साहिब के जनरल पर्यवेक्षक डा.  हीरा लाल ने ग्रीन चुनाव संबंधी चलाए गए अभियान में पूरी शिद्दत के साथ कार्य किया जाए और अधिक से अधिक पौधारोपण व अलग-अलग गतिविधियां करवाई जाए। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया में सिंगल यूज प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग सुनिश्चित बनाया जाए और राजनीतिक दलों/उम्मीदवारों को  भी सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार को लंबित संशोधित पेंशन और महंगाई भत्ता का बकाया भुगतान करने का हाई कोर्ट का कड़ा आदेश

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब के हजारों पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार को लंबित संशोधित पेंशन और महंगाई भत्ता का बकाया भुगतान करने का आदेश दिया है।...
article-image
पंजाब

कांग्रेस पार्टी ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

लुधियाना, 28 सितंबर: शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की 118वीं जयंती के अवसर पर सराभा नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में, जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान के नेतृत्व में कांग्रेस...
article-image
पंजाब

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रताप सिंह बाजवा की तीखी टिप्पणी: AAP सरकार पर गंभीर आरोप

चंडीगढ़ : पंजाब के विपक्षी नेता, प्रताप सिंह बाजवा, ने राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए AAP सरकार और दिल्ली के नेतृत्व पर तीखा हमला किया है। उनका आरोप है...
article-image
पंजाब

पिता ने तेजधार हथियार से बेटी कर डाली हत्या : आरोपी फरार

लंबी : गांव मिड्डा में रविवार को एक ऐसी वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां एक पिता ने कथित तौर पर अपनी ही बेटी की तेजधार हथियार से...
Translate »
error: Content is protected !!