लोकसभा निर्वाचन- 2024 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित : सी -विजिल एप के माध्यम से  की जा सकती है आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित  शिकायत

by
उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी  मुकेश  रेपसवाल ने की अध्यक्षता
एएम नाथ। चंबा, 15 मार्च :  उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी  मुकेश  रेपसवाल  की अध्यक्षता में  लोकसभा निर्वाचन- 2024 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आज उनके कार्यालय कक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया।
मुकेश  रेपसवाल ने आदर्श आचार संहिता के दौरान लागू होने वाले नियमों पर विस्तार से चर्चा करते हुए  राजनीतिक दलों   के प्रतिनिधियों से विज्ञापन प्रमाणीकरण, आदर्श आचार संहिता  का प्रभावी पालन तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी विभिन्न  प्रक्रियाओं की जानकारी साझा की ।
साथ में उन्होंने यह भी बताया कि  नॉमिनेशन की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले तक  मतदाता सूची में  भावी मतदाताओं द्वारा अपना नाम अंकित करवाया जा सकता है ।
 आदर्श आचार संहिता की घोषणा होने  के तुरंत बाद सभी सरकारी परिसरों  में स्थापित  राजनीतिक संदेश अथवा राजनीतिक दलों के होल्डिंग्स को 24 घंटे की समय सीमा के भीतर हटाना होगा। इसी तरह सार्वजनिक संपत्ति में लगे होल्डिंग्स को हटाने की समय सीमा 48 घंटे निर्धारित है जबकि निजी संपत्ति में लगे होल्डिंग के लिए  72 घंटे की समय सीमा निर्धारित है।
उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार  मालिक की अनुमति के बिना उसकी व्यक्तिगत जमीन, भवन, परिसर, दीवार तथा गाड़ी में बैनर लगाने, स्लोगन लिखने, पंपलेट चिपकाने इत्यादि के कार्य नहीं कर सकेंगे।
उपायुक्त ने कहा कि  आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायत सी-विजिल एप के माध्यम से भी की जा सकती है l ऐसी शिकायतों समयबद्ध   समाधान किया जाता है l
बैठक में कार्यवाही का संचालन अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी राहुल चौहान ने किया।
बैठक में तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा नायब तहसीलदार संजय शांडिल, राजनीतिक दलों से  धीरज नरयाल गोवर्धन आहूजा, दीपक कुमार  उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंडोगा मे 5.07 ग्राम हेरोईन (चिटटा) के साथ दो युवक गिरफतार

हरोली : जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर के दिशा निर्देशों पर नशे में संलिप्त लोगों पर जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्रवाई की जा रही है। एनटीएफ की टीम ने पंडोगा के वनखंडी मे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक आपदा से जल्द उभरेगा हिमाचल, विकास को मिलेगी गति: बाली

सीएम के कुशल प्रबंधन में राहत और पुनर्वास कार्यों में दिखाई तत्परता ,नियमित तौर पर हो रही मॉनिटरिंग, नीति आयोग ने की सराहना धर्मशाला, 24 अगस्त। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में आज से प्रचार अभियान शुरू करेंगे भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज

एएम नाथ। चम्बा :  लोस चुनाव को लेकर बिसात बिछनी शुरू हो गई है। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस इसमें पिछड़ती नजर आ रही है। कांग्रेस से अभी तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्वाचन रैलियों के लिए रैली स्थल चिन्हित : ADC अजय यादव

सोलन :  लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन ज़िला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन रैलियों के लिए रैली स्थल चिन्हित कर लिए गए हैं। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!