लोक निर्माण मंत्री ने धर्मशाला की तीन सड़कों का किया निरीक्षण : गुणवत्ता पूर्ण और समयबद्ध पूर्ण होंगी परियोजनायें : विक्रमादित्य सिंह*

by
धर्मशाला :  लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्या सिंह  शुक्रवार को वरिष्ठ लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ थाथरी गांव पहुंचे। लोगों के मुताबिक थाथरी गांव में पहली बार मंत्री के पहुंचने से लोगों में खुश थे। लोक निर्माण मंत्री ने गांव के लोगों से भेंट की और उनकी समस्याओं को भी सुना।
                                     विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को धर्मशाला विधान सभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत तीन सड़कों के विस्तार एवं सुधार कार्य निरीक्षण किया और विभाग को सड़क कार्य को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये। उन्होंने कहा कि धर्मशाला विधान सभा क्षेत्र के धर्मशाला, मैक्लोडगंज, भागसूनाग और धौलाधार के साथ लगते क्षेत्र में आकर्षक पर्यटक स्थल हैं। वर्ष में दुनिया भर से पर्यटक यहां पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि इन स्थानों को भी बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है।
लोक निर्माण मंत्री ने धर्मशाला के साथ लगते सांबर लाहड़ से थाथरी गांव तक साढ़े 3 करोड़ से सड़क के सुधार कार्य का निरीक्षण किया। इस सडक के विस्तार और सुधार कार्य से धर्मशाला के अंतिम गांव की 450 आबादी लाभान्वित होगी।
उन्होंने कोतवाली बाजार वया खड़ा डंडा मार्ग , हीरू , दसालनी से भागसूनाग सड़क के विस्तार कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में बेहतर आवाजाही के लिये 5 करोड 14 लाख से सड़क का विस्तार और सुधार किया जा रहा है।
लोक निर्माण मंत्री ने दाड़नू से वया इन्द्रू नाग से बंगोटू सड़क के विस्तार और सुधार कार्य पर भी साढ़े 5 लाख रुपये व्यय किये जा रहे हैं। साढ़े 5 किलो मीटर लम्बी सड़क से लगभग 1500 लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तीनों सड़कों का कार्य एक वर्ष में पूर्ण करने के निर्देश दिये।
एक वर्ष में बनेगा हार जलाड़ी पुल : 
लोक निर्माण मंत्री ने गुरुवार देर शाम कांगड़ा विधान सभा क्षेत्र में बनेर खड्ड पर बनने बाले पुल के कार्य का भी निरीक्षण किया। मंत्री देर रात लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचे। साढ़े 3 करोड़ की लागत से 104 मीटर स्पेन पुल का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने विभाग को आदेश दिये कि गुणवत्ता और समयबद्धता को ध्यान में रखकर निर्माण को पूरा करवाया जाये। उन्होंने कहा कि
नवंबर 2024 में, वे स्वयं इस पुल को जनता को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस पुल के बनने से हार, राह, जलाड़ी, बलोल, खरट तथा राजल गांव के 8 हजार लोग लाभान्वित होंगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हमारी आबादी का संतुलन बिगड़ रहा है : कांग्रेस विधायक सुखपाल खेहरा ने की हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों की तर्ज पर पंजाब में भी दूसरे प्रदेशों से आए लोगों के लिए कानून बनाने की मांग

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों की तर्ज पर पंजाब में भी दूसरे प्रदेशों से आए लोगों के लिए कानून बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक सुखपाल खेहरा ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस विधायक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकुमार ब्रिजिंदर सिंह सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता किए पुरस्कृत

प्रतियोगिता में 140 टीमों ने लिया हिस्सा एएम नाथ। चम्बा :  लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित 20 वें राजकुमार ब्रिजिंदर सिंह मेमोरियल क्रिकेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीड़ित परिवार को जारी की 4,12,500 रुपए की धनराशि : विधानसभा अध्यक्ष ने मृतक मनोहर के परिवार से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं

चंबा 23 जून: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज उपमंडल सलूणी के तहत ग्राम पंचायत भांदल के गांव थरोली में मृतक मनोहर के परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जयराम न रुकवाएं, तो प्रदेश को भूभू जोत टनल मिलना तय- सब्सिडी का युक्तिकरण किया, आम आदमी पर नहीं डाला बोझः मुख्यमंत्री सुक्खू

शानन परियोजना वापस पाने को मजबूती के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही सरकारः मुख्यमंत्री  सुक्खू एएम नाथ।जोगिन्द्रनगर :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला मंडी के जोगिन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र में 76.31 करोड़ रुपये...
Translate »
error: Content is protected !!