व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में एक बड़ी पहल है ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम: सुनील शर्मा बिट्टू

by
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने ग्राम पंचायत काले अंब में सुनीं लोगों की समस्याएं
हमीरपुर 17 जनवरी। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘सरकार गांव के द्वार’ के तहत बुधवार को हमीरपुर की निकटवर्ती ग्राम पंचायत काले अंब में लोगों की समस्याओं की सुनवाई के साथ-साथ सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के दौरान गांव काले अंब, भारीं, भलेड़ा, गाहरा, रोपा, गजोह और आसपास के गांवों की समस्याओं की सुनवाई की गई।
इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश भर में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आरंभ किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में मुख्यमंत्री का यह एक और सराहनीय कदम है। इससे जहां लोगों की कई छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान मौके पर ही हो जाएगा, वहीं सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में भी तेजी आएगी। सुनील शर्मा बिट्टू ने इस सराहनीय पहल के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे आम लोगों से संबंधित समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें। इसमें अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि ओल्ड पेंशन, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, राजीव गांधी स्वरोजगार योजना और कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं आरंभ करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित लोगों के लिए 4500 करोड़ रुपये का विशेष आपदा राहत पैकेज जारी करके एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। ठाकुर सुखविंदर सिंह के इन्हीं बड़े फैसलों और कल्याणकारी योजनाओं के कारण उन्हें मात्र एक वर्ष के कार्यकाल में ही देश के चार सबसे मजबूत मुख्यमंत्री में शामिल किया गया है।
इस अवसर पर पंचायत प्रधान निर्मला डोगरा और रत्न चंद डोगरा ने सुनील शर्मा बिट्टू और अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा काले अंब में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तेजनाथ, पुरुषोत्तम कालिया, नरेश ठाकुर, राकेश रानी, विक्रम शर्मा, राजेश ठाकुर, निशांत शर्मा, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, ग्राम पंचायत लग-कढियार के उपप्रधान सचिन ठाकुर, निक्का राम, राजकुमार, रणवीर सिंह चौहान, वार्ड सदस्य सुनीता देवी, अन्य पंचायत जनप्रतिनिधि, बीडीओ हरि चंद अत्री, अन्य विभागों के अधिकारी, महिला मंडल की पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अननेचुरल सेक्स करते प्रिंसिपल और महिला टीचर का वीडियो स्टाफ ने किया था शूट : स्टूडेंट्स के परिजनों ने दिए थे पैसे

राजस्थान। चित्तौड़गढ़ के एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल और लेडी टीचर के ‘आपत्तिजनक’ वीडियो ने बड़ी खलबली मचा दी है. सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज लीक होने के बाद प्रिंसिपल और लेडी टीचर को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमंडलों में 8 जून को आयोजित होगी माॅक ड्रिल : प्राकृतिक आपदा के दौरान किए जाने वाले राहत व बचाव कार्यों से संबंधित

ऊना, 5 जून – ऊना जिला के सभी उपमंडलों में 8 जून को प्राकृतिक आपदा के दौरान किए जाने वाले राहत व बचाव कार्यों से संबंधित एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। भूस्खलन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतापूर्णी के लिए बस सेवा शुरू : किराया 165 रुपए जबकि महिलाओं के लगेंगे 60

नवांशहर :पंजाब सरकार की ओर से नवांशहर के लोगों की पिछले लंबे समय की मांग को पूरा करते हुए नवांशहर सीधे माता चिंतपुर्णी के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। ये बस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव

14 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट के भवन निर्माण की रखेंगे आधारशिला एएम नाथ। चंबा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के 12 फरवरी से भटियात विधानसभा क्षेत्र के जारी प्रवास कार्यक्रम में...
Translate »
error: Content is protected !!