लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष समिति ने सांसद मनीष तिवारी को सौंपा ज्ञापन

by

गढ़शंकर। महिंदवानी स्थित साबुन फैक्ट्री द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के संबंध में लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष समिति द्वारा सांसद मनीष तिवारी को मांग पत्र दिया गया| सांसद श्री मनीष तिवारी ने मौके पर उपायुक्त होशियारपुर से बात कर मामले का तत्काल समाधान करने को कहा| मनीष तिवारी ने समिति को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही साबुन फैक्ट्री से होने वाले प्रदूषण के खिलाफ नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में याचिका दायर करेंगे| उनहोंने कहा कि लोक बचाओ ग्राम बचाओ संघर्ष समिति की ओर से नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में वह बिलकुल मुफत में केस लड़ेंगे| उन्होंने कहा कि वह लोगों के हितों की रक्षा के लिए डट कर पहरा देंगे| इस अवसर पर एडवोकेट पंकज कृपाल, लोक बचाओ ग्राम बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रिंसिपल देविंदर राणा, रमेश पम्मी कसाना सरपंच, हरमन कूनर, सरपंच कमल कटारिया, युवा कांग्रेस नेता प्रणव कृपाल, कुलविंदर बिट्टू, सरिता शर्मा, कुलदीप सिंह ढिल्लों अध्यक्ष ब्लाक समिति, लखवीर सिंह बिल्ला, रघुबीर सिंह वीरा, मल्कीयत सिंह नम्बरदार, पवन दीवान, संजीव कंवर, रोहित कुमार, सतवीर सिंह पल्ली झिक्की, आदि उपस्थित थे.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

सुंदर शाम अरोड़ा की तरफ से सरदार बहादुर अमीं चंद सोनी आर्म्ड फोरसिज प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट के लिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह और अम्बिका सोनी का धन्यवाद

बजवाड़ा इंस्टीट्यूट पंजाब के लड़के-लड़कियों की भारतीय फौज में नुमायंदगी को और बढ़ायेगा – अरोड़ा होशियारपुर, 3 फरवरीः  पंजाब के उद्योग और वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने गाँव बजवाड़ा में बनने वाले सरदार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यदि किसी अन्य महिला से संबंध हैं तो इसे क्रूरता कहना उचित नहीं : दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि करीब ढाई दशक से अलग रह रहे पति के

दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि करीब ढाई दशक से अलग रह रहे पति के यदि किसी अन्य महिला से संबंध हैं तो इसे क्रूरता कहना उचित नहीं है। हाईकोर्ट ने इस मामले...
article-image
पंजाब

आप के सरपंच की हत्या : गांव के पूर्व सरपंच ने तेजधार हथियारों से काट डाला

तरनतारन :  तरनतारन के गांव चीमा खुर्द में दिनदहाड़े हथियारों से हमला कर आम आदमी पार्टी (आप) के सरपंच गुभेज सिंह को हमलावरों ने मार डाला। इस वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं,...
article-image
पंजाब

बेअदबी मामले के मुख्य साजिशकर्ता बंगलुरू एयरपोर्ट से गिरफ्तार : संदीप बरेटा बरगाड़ी बेअदबी की तीनों घटनाओं में नामजद

फरीदकोट : साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले के मुख्य साजिशकर्ता और डेरा सिरसा की राष्ट्रीय कमेटी सदस्य संदीप बरेटा को बंगलुरू एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। संदीप बरेटा बरगाड़ी बेअदबी की...
Translate »
error: Content is protected !!