यदि किसी अन्य महिला से संबंध हैं तो इसे क्रूरता कहना उचित नहीं : दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि करीब ढाई दशक से अलग रह रहे पति के

by

दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि करीब ढाई दशक से अलग रह रहे पति के यदि किसी अन्य महिला से संबंध हैं तो इसे क्रूरता कहना उचित नहीं है। हाईकोर्ट ने इस मामले में निचली अदालत द्वारा पति-पत्नी के लंबे समय तक अलग रहने के आधार पर दिए गए तलाक को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि महिला मौखिक तौर पर ऐसे आरोप लगा रही है। उसके पास साक्ष्य नहीं हैं।
जस्टिस सुरेश कुमार कैत एवं जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की बेंच ने कहा कि यह दंपती वर्ष 2005 से अलग रह रहा है। उनके दोबारा एक साथ रहने की कोई संभावना नहीं है। बेंच ने कहा कि यहां विवाद पति और उसके परिवार के सदस्यों के अनादर से उत्पन्न हुआ था। परिवार में बार-बार होने वाले झगड़ों के परिणामस्वरूप मानसिक पीड़ा होती है। बेंच ने अपने आदेश में कहा कि लंबे समय तक चलने वाले मतभेदों और आपराधिक शिकायतों के कारण प्रतिवादी पति के जीवन में शांति नहीं रही और उसे दांपत्य संबंध से वंचित कर दिया, जो किसी भी वैवाहिक रिश्ते का आधार है।
शादी के रिश्ते में शारीरिक संबंध महत्वपूर्ण आधार : बेंच ने कहा कि पारिवारिक अदालत ने सही निष्कर्ष निकाला कि पत्नी ने पति के साथ क्रूरता की और उसकी अपील खारिज कर दी। बेंच ने माना कि शादी के रिश्तों में शारीरिक संबंध एक महत्वपूर्ण आधार है। यहां पति-पत्नी दो दशक से ज्यादा समय से अलग हैं। ऐसे में पति यदि किसी अन्य महिला से संबंध बनाता है तो इसे क्रूरता कहना उचित नहीं है।
यह है मामला : इस मामले में पत्नी ने पति को तलाक देने के पारिवारिक अदालत के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें कहा गया है कि पति के खिलाफ क्रूरता के आरोप गलत थे। महिला ने दलील दी थी कि उसके पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हरोली विद्यालय बनेगा राजीव गांधी आदर्श राजकीय डे-बोर्डिंग स्कूल : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हरोली में 100 करोड़ से होगी पुरानी सिंचाई योजनाओं की रिमॉडलिंग, *बोले..बच्चों के भविष्य के लिए गढ़ी जा रही है नई हरोली रोहित जसवाल।  ऊना, 27 दिसंबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजकीय...
article-image
पंजाब

श्री आनंदपुर साहिब से विजय इंद्र सिंगला और लुधियाना से राजा बडिंग सहित4 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा

नई दिल्ली : कांग्रेस हाईकमान द्वारा पंजाब की चार सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए है. लेकिन फ़िरोज़पुर सीट अभी पेंडिंग रख ली है. कांग्रेस ने श्री आनंदपुर साहिब लोक सभा सीट...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक भगौड़ा गिरफ्तार

गढ़शंकर, 17 जनवरी : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक एक मामले में वांछित भगौड़ा आरोपी को  गिरफ्तार किया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ गढ़शंकर सब इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह मल्ली ने...
Translate »
error: Content is protected !!