50 अंगूठी दहेज मांग रहा था दरोगा :सर्विस रिवॉल्वर से पत्नी को गोली मारने वाले बंगरा चौकी इंचार्ज दरोगा का ऑडियो वायरल

by

झंसी में विवाद को लेकर सर्विस रिवॉल्वर से पत्नी को गोली मारने वाले बंगरा चौकी प्रभारी शशांक मिश्रा का ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो में शशांक 50 अंगूठी मांगने की बात बोल रहे। यही नहीं बंगरा चौकी प्रभारी का तिलक का नोटों से भरा थाल हाथ में लिए फोटो भी वायरल हुई। हालांकि सतलुज ब्यास टाइम्स ऑडियो और वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है।

                                     आपको बता दें कि उल्दन रोड निवासी डॉ. पीआर यादव के मकान में शालिनी मिश्रा (28) पति बंगरा पुलिस चौकी प्रभारी शशांक मिश्रा के साथ किराए पर रह रहे थे। वह गर्भवती हैं। रविवार को शशांक झांसी में मां, भाई-बहन से मिलकर देर रात घर पहुंचे। किसी बात को लेकर दंपति में झगड़ा हो गया। तैश में आए शशांक ने सर्विस रिवॉल्वर से फायर कर दिया। दो गोलियां शालिनी के हाथ में धंसीं तो एक पेट को छूते हुए निकल गई। वह चीखते हुए बाहर भागीं। शोर सुनकर आए पड़ोसी ने उन्हें बचाया। शशांक से पिस्टल छीनकर शालिनी को भर्ती कराया गया। हालांकि पुलिस ने पहले अचानक गोली चलना बताया था।  एसएसपी राजेश एस ने पारिवारिक विवाद को लेकर सब इंस्पेक्टर ने पत्नी पर फायर करने पर तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर दिया था। परिवारीजन द्वारा तहरीर देने पर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एक साथ बिताई रात…सुबह होटल के कमरे में मिली टैटू आर्टिस्ट की लाश, बिखरा था खून, युवती हो गई गायब

बठिंडा : होटल के कमरे में एक युवक और युवती रुके थे। दोनों ने होटल बुक किया था। अगली सुबह युवक की लाश होटल के कमरे में मिली। कमरे में खून के निशान भी...
article-image
पंजाब

3 रेत खनन साइटों की ड्रा ऑफ लाट्स की प्रक्रिया हुई संपन्न : किरत बिल्डिंग मटीरियल खांबड़ा, जालंधर को किया गया एच-1 घोषित

मीडिया व बोलीकारों के सामने पारदर्शी तरीके से की गई सारी प्रक्रिया: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर, 16 जून: जिले के कलस्टर नंबर 28 की तीन व्यापारिक रेत खनन साइटों संधवाल, नौशहरा व बडिआल के लिए...
article-image
पंजाब , समाचार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी ने सबसे पहले छोटे साहिबजादों की याद में बने फतेहगढ़ साहिब स्थित गुरुद्वारे में माथा टेका

पंजाब में शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंडी गोबिंदगढ़ से अगले पढ़ाव के बाद अब शाम तकरीबन 6.10 बजे खन्ना पहुंच गई। रास्ते में हल्की बूंदाबांदी भी थी, लेकिन राहुल गांधी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन! पहली बार बनाया आरोपी, ब्लैक मनी केस में नई चार्जशीट दाखिल

नई दिल्ली : ब्लैक मनी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रॉबर्ट वाड्रा को पहली बार आधिकारिक तौर पर आरोपी बना दिया है।...
Translate »
error: Content is protected !!