मूसेवाला के कत्ल की साजिश में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े 2 आरोपी शामिल

by

चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की आंच पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री तक पहुंच गई है। मानसा पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड में 2 और आरोपियों को नामजद किया है। यह दोनों म्यूजिक इंडस्ट्री से ही जुड़े हुए हैं। इनके नाम को लेकर पुलिस जल्द खुलासा करेगी। मूसेवाला के पिता ने डीजीपी को इसकी शिकायत भेजी गई थी। जिसमें आरोप लगाया गया कि यह लोग मूसेवाला को धमका रहे थे। जिसके बाद दोनों को IPC की धारा 120B में नामजद किया गया है।

मूसेवाला के पिता ने शिकायत में बताया कि शुरूआती दौर में यह दोनों सिद्धू से जुड़े थे। यह उस वक्त की बात है, जब मूसेवाला कनाडा में पढ़ाई करने गए थे और अपने सिंगिंग करियर को शुरू कर रहे थे। दोनों के शुरूआत में मूसेवाला के साथ बहुत अच्छे संबंध थे। इनकी म्यूजिक स्टूडियो था, जिसके जरिए मूसेवाला के कई गीत लाँच हुए। इसके बाद मूसेवाला ने कई देशों में स्टेज शो किए। इसका सारा इंतजाम यही दोनों देखते थे।

सूत्रों के मुताबिक इन दोनों ने मूसेवाला के स्टेज शो की कमाई हड़पनी शुरू कर दी। कमाई का थोड़ा हिस्सा ही मूसेवाला को मिलता था। जिसके बाद इनके बीच हुए एग्रीमेंट से मूसेवाला पीछे हट गए। इन लोगों ने गैंगस्टर्स के जरिए मूसेवाला को धमकाना शुरू कर दिया। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के टारगेट पर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक और सिंगर है। इसका नाम पहले भी मूसेवाला हत्याकांड में जुड़ा लेकिन पुलिस ने इसे बाद में नकार दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

टीबी के मरीजों को किसी भी किसम की परेशानी नहीं आनी चाहिए : एसएमओ

 टीबी के मरीज को खुराक के लिए हर महीने पांच सौ रूपए सरकार दुारा दिए जाते : कालिया गढ़शंकर। पीएचसी पोसी के एसएसओ डा. रघुवीर सिंह के नेतृत्व में टीबी के ईलाज के लिए...
पंजाब

परीक्षा केंद्रों के आसपास पांच या अधिक व्यक्तियों के जमा होने पर रोक : चयन परीक्षा वाले 12 शिक्षण संस्थानों में 29 अप्रैल को अवकाश रहेगा

होशियारपुर, 28 अप्रैल- जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा दिनांक 29 अप्रैल 2023, शनिवार को होशियारपुर जिले के विभिन्न 12 केंद्रों में हो रही है। इसे देखते हुए जिला मैजिस्ट्रेट होशियारपुर कोमल मित्तल ने 29...
पंजाब

संस्कार में उपयोग की जाने वाली लकड़ी की कीमत 750रूपए से बढ़ाकर 1050 रूपए करना पंजाब सरकार का लोग विरोधी फैसला : बाली

होशियारपुर : जालन्धर रोड पर पंजाब सरकार के विरूद्ध  रोष मुजाहरा संघर्ष कमेटी व लोकल बाडी सैल बी.जे.पी के जि़ला अध्यक्ष कर्मवीर बाली की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर कर्मवीर बाली ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!