लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी का पक्का मोर्चा 31वें दिन में पहुंचा

by

गढ़शंकर l
बीत इलाके के गांव मेहंदवानी में लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी द्वारा साबुन फैक्ट्री के प्रदूषण के खिलाफ तथा गांव की सडक़ से निकलते भारी वाहनों, टिप्परों के खिलाफ लगाया गया पक्का मोर्चा आज 31वें दिन में पहुंच गया। फैक्ट्री के मालिक द्वारा इस धरने को कमजोर बनाने के निम्नस्तरीय प्रयास किए जा रहे हैं।
पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश का प्रशासन मसले का हल करने की बजाए कुंभकर्णी नींद सोई पड़ी है। दोनों प्रांतों की सरकारें मूकदर्शक बनी हुई है। पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसिस फेडरेशन नेता मक्खन सिंह लंगेरी, नरेन्द्र अजनोहा, मक्खन वलाहदपुरी, जीत सिंह बंगवाई, बलवीर सिंह बैंस तथा अमरजीत कुमार ने प्रशासन से फैक्ट्री के प्रदूषण का मसला हल करने तथा संघर्ष कमेटी पर दर्ज किए झूठे केस रद्द करने की मांग की।
इस मौके पर जेपीएमओ नेता बलवंत राम, सुच्चा सिंह सतनौर, शिंगारा राम भजल, बलविन्द्र कौर, कमलजीत कौर, सुरजीत कुमार हाजीपुर, गुरनाम सिंह, मास्टर ओमप्रकाश, शामसुंदर, सूबेदार अशोक कुमार व रामजी दास चौहान विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में बसपा का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी; दोषियों की गिरफ्तारी तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी

गढ़शंकर, 5 अप्रैल : 31 मार्च को नूरपुर जट्टां गांव (गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र) में रहबर-ए-आजम बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमा के अपमान के विरोध में बहुजन समाज पार्टी का प्रदर्शन...
article-image
पंजाब

Akali Dal Confident of Major

Tarn Taran/Hoshiarpur, Daljeet Ajnoha/Oct.31 :  Shiromani Akali Dal (SAD) leaders have expressed strong optimism about a decisive victory for their party in the upcoming Tarn Taran by-election. Speaking at a campaign meeting in support...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बहू ने बुजुर्ग सास के सिर पर बाल्टी मारी : लात मारकर फिर शौचालय में धकेला

बरनाला :  जिले के गांव खुड्डी में एक बुजुर्ग महिला को उसकी पुत्रवधू बाल्टी व लातों से मारपीट रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो में पुत्रवधू महिला...
article-image
पंजाब

गांव चलाली में किया अधिकारों के प्रति जागरूक : अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन

धर्मशाला, 25 अक्तूबर। उपमंडल देहरा की ग्राम पंचायत चलाली में आज बुधवार को अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। तहसील कल्याण अधिकारी देहरा आदर्श शर्मा ने...
Translate »
error: Content is protected !!