लोगों को न्याय दिलाने में वकील समुदाय की अहम भूमिका होती है : डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी

by

गढ़शंकर : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी आज बार एसोसिएशन गढ़शंकर पहुंचे और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और वकीलों की समस्याएं सुनीं| इस अवसर पर बार एसोसिएशन गढ़शंकर के अध्यक्ष पंकज कृपाल, चेयरमैन भागू राम, उपाध्यक्ष दीपांकर लंब, सचिव रूपेश खन्ना, कैशियर सतिंदराज सिंह नागपाल, संयुक्त सचिव हरजीत मरवाहा, संजीव डोड, हरप्रीत सिंह, रणवीर बेदी, संजीव कालिया, पवन रॉय, गुरदीप सैनी, शशि कुमार, रामनाथ राय, सतपाल चौधरी, सतीश कुमार लंब, संजीव बंगा, नरेश भट्टी, सुरिंदर कुमार, अमरिंदर भुल्लर, मनजीत सिंह आदि ने डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी का बार एसोसिएशन गढ़शंकर आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया| इस मौके पर डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी ने कहा कि लोगों को न्याय दिलाने में वकील समुदाय की अहम भूमिका होती है| उन्होंने कहा कि मैं हमेशा वकील समुदाय के साथ खड़ा हूं| इस अवसर पर उन्होंने बार एसोसिएशन गढ़शंकर को पांच लाख रुपये अनुदान देने की घोषणा की| इस अवसर पर बार एसोसिएशन गढ़शंकर के अध्यक्ष एडवोकेट पंकज कृपाल ने डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी को दुशाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया| इस मौके पर स्टेज सचिव की भूमिका एडवोकेट गुरदीप सैनी ने निभाई|

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, सीनेट चुनाव की हो रही मांग

चंडीगढ़- पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट चुनाव की तिथि की घोषणा की मांग को लेकर छात्रों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इस चुनाव में 91 सदस्यों का चयन होना है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और...
article-image
पंजाब

देहरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन व सहायिका के भरे जाएंगे 13 पद

देहरा /तलवाड़ा :  बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन उपमंडल देहरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन तथा आंगनबाड़ी सहायिका के 13 रिक्त पद भरे जाएंगे। देहरा के बाल विकास परियोजना अधिकारी सुशील शर्मा ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्वच्छ मणिमहेश अभियान 15 से 30 जुलाई तक : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : आगामी पवित्र मणिमहेश यात्रा के दृष्टिगत 15 से 30 जुलाई 2025 तक एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत हड़सर से पवित्र डल...
Translate »
error: Content is protected !!