लोगों को हिमाचल प्रदेश व रुपनगर की तरफ न जाने की अपील की, होशियारपुर में स्थिति नियंत्रित, अफवाहों पर विश्वास न करें लोग: कोमल मित्तल

by

जिले के अंतर्गत आते चोअ व दरियाओं के नजदीक जाने पर लगाई पाबंदी
– जिला प्रशासन जिला वासियों के जान-माल की सुरक्षा को पूरी तरह से मुस्तैद
होशियारपुर, 10 जुलाई:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि लगातार हुई बरसात के कारण जिले में पैदा हुए हालात से जिला वासियों को घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि जिले में अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रित है। उन्होंने लोगों को अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन जिला वासियों के जान-माल की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की परेशानी या जानकारी हासिल करने के लिए जिला व तहसील स्तर पर बनाए गए बाढ़ कंट्रोल रुम के नंबरों पर संपर्क करें।
डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों को हिमाचल प्रदेश व रुपनगर की तरफ न जाने की अपील करते हुए कहा कि इन इलाकों में बरसातों के कारण सडक़े काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। इस लिए बिना वजह परेशानी से बचनेे के लिए वे बहुत जरुरी होने पर ही यातायात करें। उन्होंने कहा कि लोग दरिया, नहर, खड्ड, चोअ व नीचले इलाकों की तरफ न जाए क्योंकि बरसात के चलते यह सभी क्षेत्र ओवर फ्लो कर रहे है और जल स्तर बढऩे पर कभी भी डैमों का पानी छोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की टीमें किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात हैं और लोगों की किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान बरसात के मद्देनजर फौजदारी संहिता संघ 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं कि जिले की सीमा में आते चोअ व दरियाओं के नजदीक कोई भी व्यक्ति नहीं जाएगा और अपने पशुओं आदि को इन क्षेत्रों से दूर रखेगा। उन्होंने कहा कि बरसातों के कारण चोअ व दरियाओं में पानी का स्तर काफी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि आम देखने में आया है कि कुछ लोग चोअ व दरियाओं में नहाने व अन्य कई तरह के काम करने जैसे कि पशुओं आदि को नहाने के लिए ले जाते हैं और कई बार इक_े होकर बहता पानी देखने व वीडियो बनाने चले जाते हैं, जिस कारण कई बार अप्रिय घटना घट जाती है।
बरसात संबंधी परेशानी आने पर कंट्रोल रुम के नंबरों पर करें संपर्क
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिले में बाढ़ से निपटने के लिए जिला व तहसील स्तर पर कंट्रोल रुम स्थापित किए गए हैं, जो कि सातों दिन 24 घंटे कार्यरत है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कंट्रोल रुम जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में कार्यालय डिप्टी कमिश्नर, कमरा नंबर 138 में बनाया गया है और जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रुम का टेलीफोन नंबर 01882-220412 है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि तहसील स्तर पर भी बाढ़ कंट्रोल रुम स्थापित किए गए हैं, जिसमें तहसील होशियारपुर का कंट्रोल रुम तहसील कार्यालय होशियारपुर में बनाया गया है, जिसका टेलीफोन नंबर 01882-244175, तहसील गढ़शंकर का कंट्रोल रुम तहसील कार्यालय गढ़शंकर में बनाया गया है, जिसका फोन नंबर 01884-282026, तहसील दसूहा का कंट्रोल रुम तहसील कार्यालय दसूहा में बनाया गया है, जिसका फोन नंबर 01883-506268 व तहसील मुकेरियां कंट्रोल रुम तहसील कार्यालय मुकेरियां में बनाया गया है, जिसका फोन नंबर 01883-244310 है। उन्होंने कहा कि यदि जिले में बरसातों के दौरान बाढ़ की कोई सूचना मिलती है तो वे स्थापित किए गए इन कंट्रोल रुमों पर इसकी सूचना तुरंत दें। इसके अलावा बाढ़ संबंधी कोई सूचना लेनी हो तब भी उक्त नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब समेत कई रूटों पर निजी ऑपरेटरों की बसें चलाने की तैयारी

एएम नाथ। शिमला :  2200 करोड़ के घाटे की मार झेल रहा हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम वैट लीज आधार पर बसों को चलाने की तैयारी में है। निगम प्रबंधन अंतरराज्यीय रूटों पर वैट...
article-image
पंजाब

एक दर्जन युवा बसपा को छोड़कर भाजपा में शामिल : चाहलपुरी

गढ़शंकर । गढ़शंकर भाजपा को उस समय मजबूती मिली जब भाजपा के जिला सचिव ओंकार सिंह चाहलपुरी के प्रयासों से करीव एक दर्जन युवा बसपा को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इस संबंध...
article-image
पंजाब

‘अपणा CM अपने खेता विच” पहल से किसानों में विश्वास बढ़ा

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘अपना CM – अपने खेता विच’ के माध्यम से राज्य में शासन की एक नई परिभाषा गढ़ी है. यह महज एक राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*कमलेश ठाकुर ने धार और धंगड़ पंचायत का किया दौरा…….कहा … विकास कार्यों को मिलेगी गति*

एएम नाथ। देहरा, 04 अक्टूबर :  देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज धार व धंगड़ पंचायत का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण किया तथा स्थानीय...
Translate »
error: Content is protected !!