लोगों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के साथ-साथ उनके जीवन स्तर को भी ऊंचा उठा रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 3 के बहादुरपुर में सीवरेज पाइप लाइन डालने के कार्य की करवाई शुरुआत
होशियारपुर, 25 नवंबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार जहां लोगों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचा रही है वहीं अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन स्तर को भी ऊंचा उठाया जा रहा है। वे आज होशियारपुर के वार्ड नंबर 3 के मोहल्ला बहादुरपुर में सीवरेज की खराब पड़ी लाइन को रिप्लेस कर नई पाइन लाइन डालने के कार्य की शुरुआत करवाने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी व डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इलाके में सीवरेज की उक्त लेन पूरी बंद थी और लोगों की सीवरेज को लेकर लंबे समय से शिकायत थी, जिसका अब हल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि करीब 9 लाख रुपए की लागत से इस कार्य की शुरुआत करवाई गई है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से लगातार होशियारपुर में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। अभी हाल ही में मुख्य मंत्री पंजाब व मुख्य मंत्री दिल्ली की ओर से होशियारपुर में आयोजित एक विशाल समागम में होशियारपुर लोकसभा में 867 करोड़ रुपए की लागत से विकास प्रोजैक्टों की शुरुआत करवाई गई, जिसके लिए हम सभी उनके दिल से आभारी है। इस मौके पर पार्षद मुखी राम, पार्षद प्रदीप बिट्टू, वरिंदर वैद, कृष्ण सैनी के अलावा अन्य गणमान्य व मोहल्ला निवासी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला इंस्पेक्टर गिरफ्तार : सांझ केंद्र में 3 पुलिसकर्मियों से हर महीने वसूली

गुरदासपुर :  पुलिस सांझ केंद्र की इंचार्ज इंस्पेक्टर इंद्रबीर कौर को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वह वहां तैनात दूसरे पुलिसकर्मियों से हर महीने जबरन पैसे वसूलती थी।...
article-image
पंजाब

डॉ. हरमिंदर सिंह बख्शी को पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम के वॉइस चेयरमैन नियुक्त

होशियारपुर, 1 दिसंबर : मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान ने डाॅ. हरमिंदर सिंह बख्शी को पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड का वॉइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। लोक सभा हलका होशियारपुर प्रभारी...
article-image
पंजाब

रास्ते में घेर कर लूटा : पुलिस ने मामला दर्ज किया

गढ़शंकर, 3 अक्तूबर : लूट की वारदात के मामले में गढ़शंकर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता जतिन कुमार निवासी मडियाणी थाना बलाचौर ने बताया कि गत दिवस वह अपने...
article-image
पंजाब

88 एकड़ जमीन से छुड़वाए अवैध कब्जे : गांव मैहंदीपुर व ठठियाला में प्रशासन ने

वन विभाग की जमीन पर काबिज लोगों पर कार्रवाई रहेगी जारी – सतिंदर सिंह नवांशहर/बलाचौर। जंगलात व खुराक सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारू चक्क के आदेशों पर वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जाधारकों...
Translate »
error: Content is protected !!