लोगों ने स्मार्ट कार्ड काटने के विरोध में एसडीएम गढ़शंकर के कार्यलाय में सुपरिंटेंडेंट को ज्ञापन सौंपा

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीत इलाके के बीनेवाल गांव में जरूरतमंद लोगों के स्मार्ट राशनकार्ड काटे जाने के विरोधस्वरूप यहां रविवार को पंजाब सरकार व अधिकारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की थी वही सोमवार को एसडीएम कार्यालय में सुपरडेन्ट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गुरनेक सिंह भजल, मोहनलाल समिति सदस्य, पूर्व सरपंच कलभूषन कुमार व कामरेड दरशन सिंह मट्टू ने बताया कि सरकार गरीब व जरूरतमंद लोगों के स्मार्ट राशनकार्ड सोची समझी साजिश के तहत काट रही है ताकि वह अपना व अपने परिवार का पेट न पाल सके। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों ने बिना कोई जांच पड़ताल किये स्मार्ट राशनकार्ड काट दिया है। उन्होंने कहा कि वह सरकार से मांग करते हैं कि काटे गए स्मार्ट राशनकार्ड जल्द बहाल किये जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर लोगों के राशनकार्ड जल्द बहाल नही किये गए तो वह संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस अवसर पर कांता देवी, प्रेम चंद, विजय जोशी, किरण देवी, लाजवंती, सीसो देवी, दरशन कौर, बाल कृष्ण, जसविंदर सिंह, जसवंत सिंह, सुरिंदर पाल व सरबजीत सहित भारी संख्या में बीनेवाल गांववासी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

140 लाख करोड़ का हिसाब लेकर जापान पहुंचे मान… क्या अब पंजाब बनेगा मिनी जापान

चंडीगढ़ :  जापान की बड़ी-बड़ी कंपनियां अब पंजाब की तरफ देख रही हैं। खबरें आ रही कि जापान की कुछ जानी-मानी कंपनियां जल्द ही पंजाब में पैसा लगा सकती हैं। यह संकेत तब मिले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

25 लाख रूपये का पैकेज : पीयूएसएसजीआरसी होशियारपुर के छात्र काव्य गुप्ता ने ऑफ कैंपस प्लेसमेंट में सिस्को कंपनी में प्सेलमेंट की हासिल

होशियारपुर :  स्वामी सर्वानंद गिरी पंजाब यूनिवर्सिटी रिजनल सेंटर (पीयूएसएसजीआरसी) होशियारपुर के विद्यार्थियों ने इस बार बेहतरीन पैकेजेस के साथ प्लेसमेंट हासिल कर जहां अपना भविष्य रोशन किया है वहीं संस्थान का नाम भी...
article-image
पंजाब

छितरो छितरी : सीनियर सेकेंडरी स्कूल माहिलपुर के विद्यार्थियों के दो गुट

माहिलपुर – शुक्रवार को होशियारपुर-गढ़शंकर रोड पर माहिलपुर में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़को के बाहर विद्यार्थियों में हुई मारपीट को देखकर दुकानदार सहम गए। शुक्रवार को बारहवीं कक्षा की परीक्षा खत्म होने के...
article-image
पंजाब

अकाल तख्त ने सिखों की भावनाएं आहत करने के आरोप में पंजाब के शिक्षा मंत्री को छह अगस्त को तलब किया

चंडीगढ़, चार अगस्त  :  अकाल तख्त ने सोमवार को पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस को सिखों की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में पांच ‘सिंह साहिबान’ (उच्च सिख ग्रंथियों) के समक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!